देश

Jharkhand: हेमंत सोरेन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में नई गिरफ्तारी

रांची.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक नई गिरफ्तारी की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मोहम्मद सद्दाम को जमीन घोटाला मामले के तहत गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग विरोधी कानून के तहत उसकी हिरासत अपने पास ली है। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 48 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य सरकार राजस्व विभाग उप निरीक्षक भानू प्रताप प्रसाद की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सद्दाम पर रांची में 8.86 एकड़ फर्जी जमीन का रिकॉर्ड रखने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि इस जमीन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अवैध तरीके से कब्जा कर रखा था। ईडी ने जनवरी में सोरेन को उनके आधिकारिक आवास से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और वर्तमान में होटवार के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में बंद हैं। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच झारखंड पुलिस द्वारा सरकारी अधिकारियों सहित कई लोगों के खिलाफ कथित भूमि घोटाले मामलों में दर्ज की गई कई एफआईआर से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि झारखंड में भू-माफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है, जो रांची में भूमि रिकॉर्ड में फर्जीवाड़ा करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button