खेल-जगत

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को पूरा चांस देगी : वीरेंदर सहवाग

मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को पूरा चांस देगी : वीरेंदर सहवाग

मैं एक लिमिट तक बर्दाश्त कर सकता हूं : शाहीन शाह अफरीदी

मुंबई
सूर्यकुमार यादव शुक्रवार शाम तक मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ गए । वह एड़ी की चोट से उबर रहे थे और फ़िलहाल एनसीए बेंगलुरु में थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि वह दिल्ली कैपिटल्स के ख़िलाफ़ रविवार को होने वाले मैच के लिए पूरी तरह फ़िट हैं या नहीं। सूर्यकुमार अंतिम बार दिसंबर 2023 में क्रिकेट के मैदान में उतरे थे। दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ इस मैच के दौरान उन्हें एड़ी की चोट लगी थी। इसके अलावा हाल ही में उनकी स्पोर्ट्स हार्निया की भी सर्जरी हुई थी। फ़िलहाल शुरुआती तीनों मैच हारकर मुंबई अंक तालिका में सबसे नीचे है।

मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को पूरा चांस देगी : वीरेंदर सहवाग

नई दिल्ली
 मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2024 में लगातार तीन मैच हारने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या की काफी आलोचना हो रही है। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने तो यहां तक भी कह दिया कि हार्दिक पांड्या को हटाकर दोबारा रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है। इसको लेकर पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हार्दिक पांड्या का बचाव किया है और कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में तो मुंबई इंडियंस लगातार 5 मैच हार गई थी। ऐसे में पांड्या के साथ हमें वो धैर्य बनाकर रखना होगा।
हार्दिक पांड्या जबसे मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, उनके लिए चीजें आसान नहीं रही हैं। उन्हें फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा है और टीम भी उनकी कप्तानी में लगातार तीन मैच हार चुकी है। मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा के ज्यादातर फैंस पांड्या को कप्तान बनाने के फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं।

 फैंस को ये बात पसंद नहीं आई कि रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक को मुंबई का कप्तान बना दिया गया। इसी वजह से उन्हें हर जगह बू किया जाता है और वानखेड़े स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। मुंबई की तीसरी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की संभावना जताई थी। इस पर सहवाग ने क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान कहा था, मुझे लगता है कि ये बयान जल्दबाजी में दिया गया है। इस टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में भी लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वो चैंपियन बने थे (प्लेऑफ में हार मिली थी)। इसलिए मुंबई इंडियंस हार्दिक को भी पूरा चांस देगी। अगर मुंबई इंडियंस आगे भी मैच हार जाती है तो फिर ये टीम मैनेजमेंट के धैर्य का टेस्ट होगा।

मैं एक लिमिट तक बर्दाश्त कर सकता हूं : शाहीन शाह अफरीदी

कराची

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने कप्तानी से हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि उनके सब्र की परीक्षा ना ली जाए और ये दिखाने के लिए मजबूर ना किया जाए कि वो कितने निर्दयी हो सकते हैं। शाहीन शाह अफरीदी को पाकिस्तान टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है।

अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से महज एक सीरीज के बाद ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह दोबारा बाबर आजम की नियुक्ति की गई। बाबर आजम वर्ल्ड कप 2023 तक पाकिस्तान के कप्तान थे लेकिन टूर्नामेंट में खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया था।

हालांकि अब बाबर आजम दोबारा कप्तान के तौर पर वापस आ गए हैं। शाहीन शाह अफरीदी को लेकर इस वक्त काफी बयान आ रहे हैं और इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। अफरीदी ने कहा, मुझे कभी भी उस पोजिशन में मत डालो जहां पर मुझे ये दिखाना पड़े कि मैं कितना निर्दयी और निष्ठुर हो सकता हूं। मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। मैं एक लिमिट तक आपके लिए सबसे दयालु और स्वीट इंसान हूं।

एक बार लिमिट क्रॉस हो जाने पर आप मुझसे वो सारी चीजें देखोगे जो कोई सोच भी नहीं सकता है। आपको बता दें कि पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने हाल ही में कहा था कि बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी के बीच चाहे कितनी भी दोस्ती क्यों ना हो लेकिन बाबर ने दोबारा कप्तान बनके अफरीदी से बदला लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button