मध्यप्रदेश

विदिशा में कुआं हादसा में कई मौतें

मंत्रियों-अफसरों को देखकर लोगों का गुस्सा फूटा

विदिशा/गंजबासौदा,RIN । मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुएं में गिरे लोगों को निकालने का काम 14 घंटे बाद भी जारी है। एक पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। 10 लोग लापता हैं। इनमें 13 साल का रवि भी शामिल है, जिसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ। रवि की मां और दादी का रोते हुए का वीडियो सामने आया है। घटनास्थल पर मंत्री और अफसरों का जमावड़ा देखकर मां का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथ फैलाते हुए कहा, ‘जब मेरा बच्चा गिरा तब कहां थे? मेरा एक ही बेटा है।
यह हादसा गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ था। रवि पानी भरते समय कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए कुएं पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वजन बढऩे से कुएं का एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही करीब 30 लोग मलबे समेत कुएं में गिर गए। एडीजीपी साईं मनोहर ने 3 शव निकाले जाने की पुष्टि की है, जबकि स्थानीय लोगों ने चार मौत की जानकारी दी है। 20 अन्य लोगों को निकाला जा चुका है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यहां लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है, ऐसे में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया है। इधर, कुएं में जमीन से आने वाले पानी का फ्लो काफी तेज है, इसलिए लगातार इंजन चलने के बाद भी यह खाली नहीं हो पा रहा है। इससे रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। जिन 4 लोगों के शव निकाले गए हैं उनमें शुभम (20), उनके पिता सुनील (50), नारायण कुशवाह (45) और एक अन्य शामिल हैं। जिन्होंने अपनों को खोया या जिनके परिवार के सदस्य की तलाश की जा रही है उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
रात से ही चल रहा है ऑपरेशन
रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे। शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की सहायता का ऐलान किया है।
यह अब भी लापता
1.संदीप पुत्र अखिलेश
2. अभिषेक पुत्र ओमकार
3. रवि पुत्र ओमकार
4.गुमन
5.कृष्ण गोपाल अहिरवार
6. गोविंद पुत्र करण सिंह
7.दीनू पुत्र धनसिंह
8.नरेश पुत्र रतिराम
9.पवन पुत्र बालकिशन
10.विक्की पुत्र शिवनाथ
रेस्क्यू टीम के पांच सदस्य घायल
भोपाल में एनडीआरएफ को सवा नौ बजे सूचना मिली थी। इसके बाद टीम गंजबासौदा रवाना हुई। हादसे के दौरान रेस्क्यू कर रहे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के 5 सदस्य घायल हुए हैं। ट्रैक्टर के मलबा में गिर जाने से दो लोग घायल हो गए है। इसके अलावा रेस्क्यू के तीन सदस्य घायल हुए हैं। घायल लक्ष्मी नारायण, रमेश, मोहन, गोलू और शशिधर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इन्हें बचा कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है
1. मनोज पुत्र रती
2. मेवालाल पुत्र कल्याण
3.श्रीकांत पुत्र रामानंद
4.निर्भय पुत्र पन्ना लाल
5.रोहित पुत्र देवेंद्र
6.श्रीधाम पुत्र नारायण
7. जीतेंद्र पुत्र गणेशराम
8. राजू पुत्र सदी लाल
9. दलीप पुत्र आशाराम
10. शिवराज पुत्र रामस्वरूप
11. बालकिशन पुत्र मूलचंद्र
12.सुंदर पुत्र हल्के
13. राजू पुत्र सदी लाल
14. दशरथ पुत्र कृपा
15. सुनील पुत्र लाखन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button