राजनीति

कांग्रेस बोली-भाजपा वॉशिंग मशीन है,मोदी वह वॉशिंग पाउडर ,जो हर दाग साफ़ कर देता है

नई दिल्ली
कांग्रेस के पर्वका पवन खेड़ा ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा जब कभी हमारे कपड़े में दाग लग जाता है, तो कई बार महंगे से महंगा वॉशिंग पाउडर भी उस दाग को नहीं हटा पाता है।लेकिन अब बाजार में एक वॉशिंग पाउडर और वॉशिंग मशीन आ गई है, जो हर दाग को साफ कर देती है।वॉशिंग पाउडर का नाम 'मोदी वॉशिंग पाउडर' है और इस वॉशिंग मशीन की कीमत 8,552 करोड़ रुपए है। यह मशीन ना केवल सफाई करती है, बल्कि स्पिन बटन दबाने से घोटालेबाज राष्ट्रभक्त हो जाता है और स्लो बटन दबाने से जांच धीरे हो जाती है।ये इस मशीन का जादू है, इसलिए इसे 'जादुई मशीन' कहा जाता है।

उन्होंने कहा प्रफुल्ल पटेल के खिलाफ CBI ने मामला बंद कर दिया। वे कुछ महीने पहले ही BJP गठबंधन में शामिल हुए थे। प्रफुल्ल पटेल वॉशिंग मशीन में गए और साफ होकर निकले। ये महज एक नाम नहीं है बल्कि ऐसे 21 नाम हैं।BJP ने प्रफुल्ल पटेल पर आरोप लगाए थे कि एयर इंडिया को लीज पर हवाई जहाज लेने की कोई जरुरत नहीं थी।लेकिन फिर भी हवाई जहाज लिए गए, जिससे 3000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ। आरोप लगाया गया कि पैसा हमें मिला।उस वक्त के CAG विनोद रॉय ने अनाप-शनाप टिप्पणियां की, लेकिन अगर आरोप झूठे थे तो नरेंद्र मोदी को इस देश से माफी मांगनी चाहिए।

आज देश के लोकतंत्र, राजनीति और पत्रकारिता का मजाक उड़ाया जा रहा है। अब इस मजाक का अंत होना आवश्यक है, क्योंकि अब ये मजाक क्रूर हो गया है।हम ऐसी वॉशिंग मशीन न आपको बेच पाएंगे और न आप खरीद पाएंगे। क्योंकि 8,552 करोड़ की मशीन केवल एक ही आदमी रख सकता है, उसका नाम नरेंद्र मोदी है।आज देश को जानने का हक है- देश में एक ऐसा वॉशिंग पाउडर और वॉशिंग मशीन आई, जो घोटालेबाजों को राष्ट्रभक्त बना देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button