मध्यप्रदेश

रीवा के पूर्व सांसद भी हुए शामिल, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के सामने ली पार्टी की सदस्यता

भोपाल

कांग्रेस के नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के कभी करीबी रहे यादवेंद्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली है। यादवेंद्र सिंह के साथ ही रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। दोनों ही नेता फिलहाल बसपा में थे। इन दोनों के साथ इनके क्षेत्र के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। इन सभी को पार्टी की सदस्यता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई। उधर छिंदवाड़ा में भी कांग्रेस में सेंध लगाने का काम तेजी से चल रहा है। कमलनाथ के करीबी पूर्व विधायक दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना भी भाजपा के साथ जा सकते हैं। इससे पहले गुरुवार सुबह यहां पर रिटायर आईपीएस अफसर सुधीर वी लाड ने भाजपा की सदस्यता ली। उन्हें कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। वहीं मैहर से पूर्व भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने बसपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में शामिल होने पर पूर्व सांसद देवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं।  पीएम मोदी अपने 10 साल के कार्यकाल में आधारभूत क्षेत्र से कृषि में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करके सनातन धर्म का मान बढ़ाया।  पूर्व विधायक यादवेन्द्र सिंह ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के विकास की दृष्टि से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं। किसी पद के लालच में भाजपा में नहीं आया हूं। लोगों की सेवा और अपने क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर भाजपा में शामिल हुआ।  वहीं बीसएपपी से पूर्व विधायक राजकुमार उमरमलिया ने भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कभी किसी ने सोचा नहीं था कि कश्मीर से धारा 370 को हटाया जा सकता है, या तीन तलाक को लेकर देश में कानून बनाया जाएगा। लेकिन पीएम मोदी ने सब करके दिखाया। बीजेपी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी बन गई है जो सभी वर्गो के कल्याण के बारे में आज सोचती है। वहीं रेणु शाह पूर्व महापौर बीजेपी में शामिल होने के बाद कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी सरकार ने 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया। इससे पहले इस विषय पर कोई पार्टी संसद में बिल लेकर आने की हिम्मत नहीं दिखाता था। बीजेपी के सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ -साथ सशक्त हुई है।

विस चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे यादवेंद्र
अजय सिंह के करीब रहे यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में नागौद से टिकट नहीं दिया था, इससे नाराज होकर वे बसपा में शामिल हो गए थे और चुनाव में उतरे थे। अब बसपा से वे भाजपा में आए हैं। वहीं वर्ष 2009 में रीवा से बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीते देवराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार उमालिया, सिंगरौली की पूर्व महापौर रेणु शाह भी भाजपा में शामिल हुई हैं। इनके अलावा देपालपुर और सांवेर से भी कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता गुरुवार को ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button