खेल-जगतदेश

ऋषभ पंत के एक रिकॉर्ड से धोनी काफी पीछे

ऋषभ नें एक सीजन में सबसे ज्यादा 24 शिकार बनाए

नई दिल्ली,(RIN)। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बतौर कप्तान खेलेंगे। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कमान सौंपी गई है। पंत की तुलना हमेशा महेंद्र सिंह धोनी से होती रही है। आज हम आपको विकेटकीपर पंत के उस रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं, जिसके आसपास धोनी समेत कोई भी भारतीय नहीं है। दरअसल, बतौर विकेटकीपर पंत के नाम के एक सीजन में सबसे ज्यादा 24 खिलाडिय़ों को पवेलियन भेजने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह उपलब्धि उन्होंने 2019 के सीजन में हासिल की थी। पंत के बाद दूसरे नंबर पर मुंबई इंडिंयस के क्विंटन डिकॉक हैं। इस विकेटकीपर ने 2020 सीजन में 22 खिलाडिय़ों को शिकार बनाया था। इन दोनों के अलावा अब तक कोई विकेटकीपर एक सीजन में 20 से ज्यादा शिकार नहीं कर सका। आईपीएल में भारतीय विकेटकीपर्स की बात करें तो पंत के बाद दिनेश कार्तिक 18 शिकार के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कार्तिक ने यह उपलब्धि 2015 सीजन में हासिल की थी। ओवरऑल कार्तिक 5वें नंबर पर काबिज हैं। धोनी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 17 खिलाडिय़ों को शिकार बनाया। वे ओवरऑल लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button