मध्यप्रदेश

अवैध खनन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हर हाल में रोकें अवैध उत्खनन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अवैध खनन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में प्रमुख सचिव खनिज एवं राजस्व द्वारा तैयार प्रेजेंटेशन देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभागीय गतिविधियों की नियमित समीक्षा की जाएं राजस्व गृह और खनिज विभाग की संयुक्त बैठक हो। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति बनाकर कार्य किया जाएं। खनिजों का अवैध उत्खनन रोकने का कार्य हर हाल में किया जाएं। अवैध खनन प्रकरणों में सख्त कार्रवाई की जाएगी तभी पूरी तरह नियंत्रण होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रमुख सचिव, राजस्व को जनहित में अभियान संचालित कर जन समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस संबंध में प्रदेश में अभियान संचालित किया जा रहा है जो आगामी 29 फरवरी तक चलेगा।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यप्राणियों की गणना

22 से 24 फरवरी तक प्रात: 7 से 10 बजे तक पर्यटकों का प्रवेश बंद

भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में 22, 23 एवं 24 फरवरी 2024 को स्वतंत्र विचरण करने वाले शाहाकारी वन्यप्राणियों की गणना प्रात: 7 बजे से 9 बजे तक की जायेगी। संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने बताया कि 22 से 24 फरवरी तक प्रात: 7 से 10 बजे तक वन विहार में पर्यटकों का प्रवेश बंद रहेगा।

आचार्य श्री विद्यासागर जी को मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल की बैठक के प्रारंभ में रविवार को आचार्य श्री विद्यासागर जी के देवलोक गमन (सल्लेखना समाधि) का उल्लेख करते हुए कहा कि आचार्य श्री का चिंतन राष्ट्र कल्याण के लिए था। मंत्रिमंडल आचार्य श्री के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक व्यक्त करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आचार्य श्री के अवसान पर मध्यप्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया। आचार्य श्री के अंतिम संस्कार के लिए राज्य शासन और प्रदेश के नागरिकों की ओर से प्रतिनिधि के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य काश्यप अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

मंत्रि- परिषद के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर आचार्य श्री के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे ऐसी विभूति थे जिन्होंने अनेक आदर्श स्थापित किए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button