
भोपाल, (RIN)। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों से चल बढ़ रही गर्मी नें तेवर बदले। सोमवार को फिर मौसम बदल गया है। राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह बादल छाने के बाद बारिश हुई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। एमपी मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में गरज चमक के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान बताया है। सागर में आंधी से पेड़ गिरे हैं तो भोपाल में भी बादल छा गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण बादल बन रहे है। इसी वजह से भोपाल में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। यहां 0.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। साथ ही 23 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिला में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बताए गए हैं। यहां ओले भी गिर सकते हैं। वहीं, सागर में हवा-आंधी चलने से सिविल लाइन क्षेत्र में पेड़ उखड़कर गिर गया। पेड़ गिरने से दुकानों के बाहर पार्किंग में खड़े दो पहिया वाहन चपेट में आए हैं। उधर, मकनोरिया मार्ग पर लगा सूचना बोर्ड हवा-आंधी में उखड़कर गिर गया। इसके बाद 24 मार्च को बादल रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।