<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
स्वस्थ-जगत

Vitamin-B12 की कमी: महिलाओं के शरीर को silently नुकसान पहुंचाने वाले 9 संकेत

नई द‍िल्‍ली
सेहतमंद रहने के ल‍िए हम सभी को हेल्‍दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप डाइट में हरी सब्‍ज‍ियाें और फलों को शाम‍िल करेंगे तो इससे आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व आसानी से म‍िल जाएंगे। शरीर को सही ढंग से काम करने के ल‍िए सभी तरह के व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स की जरूरत होती है। अगर इनमें से क‍िसी भी चीज की कमी हाे जाती है तो हमारा शरीर कुछ संकेत देने लगता है।

हमें इन पर ध्‍यान देना जरूरी है। ठीक इसी तरह व‍िटाम‍िन बी 12 है। आज का हमारा लेख इसी व‍िषस पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि मह‍िलाओं में व‍िटाम‍िन बी 12 की कमी होने पर कौन-से संकेत नजर आते हैं। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि इनकी कमी होने के पीछे क्‍या कारण है और कैसे इसे पूरा क‍िया जाए? ताे आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –
 
क्यों जरूरी है व‍िटाम‍िन बी 12?
विटामिन B12 शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। खासकर सेंट्रल नर्वस सिस्टम (द‍िमाग और रीढ़ की हड्डी की नसों का सिस्टम) को। महिलाओं में B12 की कमी होने पर थकान, पैरों में झनझनाहट या डिप्रेशन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। B12 की कमी के लक्षण पुरुषों और महिलाओं में लगभग एक जैसे होते हैं, लेकिन ये कमी र‍िप्रोडक्‍ट‍िव एज (reproductive age) की महिलाओं में ज्यादा देखने को म‍िलती है। लंबे समय तक इसकी कमी होने पर ये गंभीर नसों की समस्या और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है।

मह‍िलाओं में व‍िटाम‍िन बी12 की कमी के लक्षण?
    थकान
    याददाश्‍त का कमजोर होना
    स‍िरदर्द
    मुंह या जीभ में दर्द
    आंख से धुंधला द‍िखाई देना
    दस्त
    सांस फूलना
    सुन्नपन या झनझनाहट
    डिप्रेशन या चिंता

ये भी हैं अन्य संकेत
आपको बता दें क‍ि मह‍िलाओं में व‍िटाम‍िन बी12 की कमी से एनीमिया हो सकता है। इससे चलने में द‍िक्‍कत, अचानक से वजन कम होना, खून बहना, इन्‍फेक्‍शन और नसों को नुकसान हो सकता है। एनीमिया और B12 की कमी से महिलाओं में बांझपन (infertility) भी हो सकता है।

व‍िटाम‍िन बी12 की कमी के कारण
    विटामिन बी12 एनिमल बेस्ड फूड्स में पाया जाता है। इस कारण वेजिटेरियन लोगों में इसकी कमी देखने को म‍िलती है।
    उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में विटामिन- बी12 की कमी हो सकती है।
    लंबे समय तक कुछ दवाओं का इस्तेमाल करने से भी ये द‍िक्‍कतें देखने काे म‍िलती हैं।
    ज्यादा शराब पीने से विटामिन-बी12 की कमी हो जाती है।

व‍िटाम‍िन बी12 के फायदे
    दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम करना
    आंखों की सेहत अच्‍छी रहती है
    नसों को हेल्‍दी रखता है
    मूड अच्‍छा रहता है
    बेहतर होता है डाइजेशन

कैसे करें कमी को पूरा?
    मछली
    अंडा
    दूध
    प्लांट-बेस्ड दूध
    न्यूट्रिशनल यीस्ट
    ब्रेकफास्ट सीरियल
    टोफू
    फलों का रस
    डेयरी-फ्री योगर्ट

B12 की कमी से इन बीमार‍ियों का होता है खतरा
    हार्ट फेल होना
    नसों को गंभीर नुकसान
    पेट का कैंसर
    टाइप 1 डायबिटीज
    मांसपेशियों की कमजोरी वाली बीमारी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button