देश

मुंबई BMC ने साल 2024-25 के लिए रिकॉर्ड 60 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया

मुंबई
भारत की सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने शुक्रवार को साल 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार का बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है। प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चहल को बजट पेश किया, जिन्हें मार्च 2022 में नगरसेवकों का 5 साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नियुक्त किया गया। राज्य सरकार की ओर से बीएमसी प्रशासक के रूप में यह नियुक्ति की गई थी।

बजट के दस्तावेज के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है जो 2022-23 के बजट अनुमान यानी 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 1985 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब बीएमसी प्रशासन ने किसी प्रशासक को बजट पेश किया है क्योंकि उसके नगरसेवकों का 5 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। बीएमसी के इस बजट में किसी नए कर की घोषणा नहीं की गई है, मगर सीवरेज शुल्क और जल शुल्क में बदलाव को लेकर विचार किए जाने की बात शामिल है।

प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन 605.77 करोड़ रुपये
2023-24 के लिए प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन 605.77 करोड़ रुपये रहा, जिसका अनुमान 6000 करोड़ रुपये लगाया गया था। इस साल इसमें बदलाव करके 4500 करोड़ रुपये कर दिया गया है, जो 1500 करोड़ रुपये कम है। इस साल के बजट में मुंबई के लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं और आधुनिक सेवाएं बढ़ाने पर जोर दिया गया है। यही वजह है कि राजस्व व्यय के मुकाबले पूंजीगत व्यय में बढ़ोतरी नजर आती है। कैपिटल प्रोजेक्ट्स पर व्यय 2022-23 में 13957.65 करोड़ रुपये था, जिसे 2023-24 में 25315.81 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही, बीएमसी पहली बार क्लाइमेट बजट डेवलप करने की प्रक्रिया में है। इस साल शहर के लिए पहली बार ग्रीन बजट बुक पब्लिश होगी।
 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button