<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
बिज़नेस

एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश: एविएशन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट, इंडिगो से लेकर स्पाइसजेट समेत के स्टाॅक धड़ाम

अहमदाबाद
सरदार वल्लभभाई पटेल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के विमान के उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की दुखद घटना की खबर और बाजार में मंदी के बीच गुरुवार को एविएशन कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। बजट एयरलाइन्स इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो) और स्पाइसजेट के शेयरों में 3.4% तक की गिरावट आई। इंडिगो के शेयर आज इंट्राडे में 3.4% गिरकर एनएसई पर 5,437.50 रुपये के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गए, जबकि स्पाइसजेट के शेयर 2.6% गिरकर 44.30 पर आ गए।

अन्य एविएशन शेयरों में भी गिरावट
TAAL Enterprises Ltd के शेयर में आज 4% तक की गिरावट दर्ज की गई और यह शेयर 3,566.60 रुपये पर आ गया था। Taneja Aerospace and Aviation Ltd के शेयरों में 2% तक गिरकर 374.40 रुपये पर आ गए। Hindustan Aeronautics Ltd के शेयर 2% तक टूट गए। AFCOM Holdings Ltd के शेयर 1% तक टूट गए। Unimech Aerospace and Manufacturing Ltd के शेयर में 4% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

एयर इंडिया ने क्या कहा
बता दें कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा यह विमान उडान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल और यात्रियों को मिलाकर 242 लोग सवार थे। एयर इंडिया के अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन अहमदाबाद से लंदन जा रहे एअर इंडिया की विमान संख्या ए-171 के उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते इस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। चंद्रशेखरन एक बयान में कहा “मैं बहुत दुःख के साथ पुष्टि करता हूँ कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान संख्या ए-171 आज दुखद दुर्घटना की शिकार हो गई। हमारी शोक संवेदनाएं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से प्रभावित सभी लोगों के परिजनों के साथ है। इस समय, हमारा ध्यान प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लोगों को ढांढस बंधाने पर है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button