एजुकेशनदेश

सारवी परनामी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

मोहनलाल सुखडिय़ा विश्व विद्यालय (MLSU) का 32वें दीक्षांत समारोह सम्पन्न

Realindianews.com
उदयपुर। निजानंद सम्प्रदाय में सेवा भावी परनामी परिवार की लाड़ली कुमारी सारवी परनामी का गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में सारवी परनामी को 69 लड़कियों के साथ सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि मोहनलाल सुखडिय़ा विश्व विद्यालय का यह 32 वां दीक्षांत समारोह आयोजित था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों 85 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल प्रदान किए गया ज्ञात हो कि गोल्ड मेडल पाने वाले स्टूडेंट्स में 16 बॉयज और 69 गर्ल्स शामिल हैं। इस समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। सारवी परनामी धामवासी श्री मुलकराज चिलाना जी की पोती एवं धर्मप्रेमी राकेश परनामी जी की पुत्री व धर्मप्रेमी कमल परनामी जी की भतीजी है। इस उपलब्धि मिलने के बाद निजानंद सम्पदाय के संतजनों व श्री 108 प्राणनाथ मंदिर ट्रस्ट पन्ना, श्री प्रणामी पंचायत जयपुर, श्री छत्रसाल प्रणामी नवयुवक सभा जयपुर के पदाधिकारियों एवं समाज के प्रबुध्दजनों ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button