स्वस्थ-जगत

खराब दिनचर्या से दिल पर पड़ सकता है गहरा असर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब दिनचर्या से दिल पर बुरा असर पड़ रहा है। सही खान-पान और जीवनशैली की कमी के कारण दिल कमजोर हो रहा है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरनाक रोगों का खतरा बढ़ गया है। दिल की सेहत जानने के लिए ECG और Echo जैसे टेस्ट आमतौर पर कराए जाते हैं, लेकिन आप घर पर भी कुछ आसान तरीके से अपने दिल की सेहत जान सकते हैं।

1. हर दिन 40 सीढ़ियां चढ़ें

डॉक्टर्स के मुताबिक, अगर आप 1.5 मिनट में 40 सीढ़ियां चढ़ सकते हैं बिना सांस चढ़े या थके हुए, तो इसका मतलब है कि आपका दिल स्वस्थ है। अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपको सांस फूलने या धड़कन बढ़ने की समस्या होती है, तो इसका मतलब दिल में कमजोरी या ब्लॉकेज हो सकता है।

2. कमर का साइज नापें

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक स्टडी के अनुसार, दिल की सेहत का पता कमर के साइज से लगाया जा सकता है। पुरुषों के लिए अगर कमर की साइज 37 इंच या उससे ज्यादा है, और महिलाओं के लिए 31.5 इंच या उससे ज्यादा है, तो यह कमजोर दिल का संकेत हो सकता है। अगर पुरुषों की कमर 40 इंच और महिलाओं की 35 इंच या उससे ज्यादा है, तो दिल पर गंभीर खतरा हो सकता है। मोटापा दिल पर अतिरिक्त प्रेशर डालता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है।

3. नब्ज (पल्स रेट) गिनें

नब्ज, जिसे पल्स रेट भी कहते हैं, से भी दिल की सेहत का पता लगाया जा सकता है। सामान्य स्थिति में, एक मिनट में नब्ज की संख्या 60 से 100 बीट्स होनी चाहिए। एथलीट्स की नब्ज सामान्यतः 40-50 बीट्स प्रति मिनट हो सकती है। अगर नब्ज कम है और इससे सांस फूलने या सिर घूमने जैसी समस्याएं होती हैं, तो यह दिल की सेहत के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इन आसान तरीकों से आप घर पर ही अपनी दिल की सेहत को चेक कर सकते हैं। अगर इनमें से कोई भी संकेत दिखे, तो डॉक्टर से सलाह लेना उचित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button