मध्यप्रदेश

आईडीए का मरीमाता – बड़ा गणपति दोनों ही चौराहों पर फ्लाईओवर बनाने की रूपरेखा तैयार, जल्द ही शुरू होगा काम

इंदौर
 इंदौर शहर में सर्वाधिक व्यस्ततम चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। शहर में वर्तमान में 13 फ्लाईओवर और एक रेलवे आरओबी का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

मरीमाता और बड़ा गणपति चौराहा पर भी फ्लाईओवर बनाने की कार्ययोजना करीब सात माह पहले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा तैयार की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।

विधानसभा क्षेत्र इंदौर एक में पहली बार दो चौराहों बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहा पर एक साथ फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई थी। आईडीए ने सर्वे पूरा कर लिया गया था। दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 72 करोड़ के करीब आंकी गई थी।

इसमें मरीमाता चौराहे पर किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक 592 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत 39.88 करोड़ के करीब तय की गई है। इसके नीचे पिलर नहीं आएगा।

मरीमाता फ्लाईओवर

    592 मीटर लंबा फ्लाईओवर मरीमाता पर बनेगा।
    किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक बनेगा।
    39.88 करोड़ रुपये तय की गई है इसकी लागत।
    45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान इसमें लगेंगे।

बड़ा गणपति फ्लाईओवर

    543 मीटर लंबा फ्लाईओवर बड़ा गणपति पर बनेगा।
    अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ उतरेगा।
    33.1 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की गई है तय।

अंतिम चौराहे से जिंसी की तरफ उतरेगा फ्लाईओवर

45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान लगाए जाएंगे, जबकि बड़ा गणपति पर अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ फ्लाईओवर उतरेगा। इसकी लंबाई 543 मीटर रहेगी और इसकी अनुमानित लागत 33.1 करोड़ तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button