देश

राजस्थान के 12 जिलों में सर्दी का अलर्ट: जयपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, सुबह-रात एक जैसा ताप…

 जयपुर
राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जयपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। सुबह-रात एक जैसा तापमान रहने की संभावना है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। माउंट आबू में सुबह ओस की बूंदों के साथ बर्फ की परतें जमी हुई नजर आ रही हैं। मौसम विभाग ने आगामी तीन-चार दिन घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

तीन-चार दिन तक जारी रहने की संभावना

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्रदेश में चल रहे घने कोहरे का दौर आगामी तीन-चार दिन तक जारी रहने की संभावना है। आगामी 48 घंटे में प्रदेश के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर अति घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। विजिबिलिटी 200 मीटर से कम होने की संभावना है। घना कोहरा छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान औसत से 3 से 6 डिग्री तक नीचे दर्ज होने की संभावना है। आगामी 48 घंटे के दौरान उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर शीतदिन यानी कोल्ड डे दर्ज होने की भी प्रबल संभावना है। प्रदेश में आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात की जाए तो अजमेर में 21.8 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 22.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली में 18.8 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 18 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 20.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 17.4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 22 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 20.6 डिग्री सेल्सियस, बूंदी में 21 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 22.4 डिग्री सेल्सियस, डबोक में 24.1 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 26.2 डिग्री सेल्सियस, पाली में 25.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 20 डिग्री सेल्सियस, दर्ज किया गया।

जोधपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

जोधपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 23.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 17.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 19.8 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 11.7 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 22 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 22 डिग्री सेल्सियस, बारां में 20.2 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 25.8 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ में 12.6 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 26 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस, सवाई माधोपुर में 18.7 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर में 21.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 14.1 डिग्री सेल्सियस, बांसवाड़ा में 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button