मध्यप्रदेश

ब्यूरोक्रेट्स श्रीनगर, केरल में नए साल का जश्न मनाएंगे

भोपाल

नये साल का जश्न मनाने आईएएस, आईपीएस अफसर नामी-गिरामी पर्यटन स्थलों पर अवकाश मनाने गए हुए है। नये साल का स्वागत करने अफसर  श्रीनगर, केरल, कर्नाटक सहित कई अन्य पर्यटन स्थलों, अपने गृह नगर गए हुए है। कुछ अवकाश मनाकर लौट भी आए है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग बीबी शर्मा 18 से 31दिसंबर तक अवकाश पर चल रहे है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी अखिल पटेल 26 से 31 दिसंबर तक भारत भ्रमण पर श्रीनगर परिवार सहित नया साल मनाने गए है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा विजयवाड़ा आंध्रप्रदेश की यात्रा पर है। वे परिवार सहित यहां 23 दिसंबर से एक जनवरी तक अवकाश मना रहे है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  तकनीकी सेवाएं पुलिस मुख्यालय योगेश मुदगल 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक अवकाश पर चल रहे है। पुलिस अधीक्षक खंडवा वीरेन्द्र कुमार सिंह 20 से 31 दिसंबर तक कोच्ची केरल अपने परिवा सहित नया साल मनाने गए हुए है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा केपी वेंकटेश्वर राव अवकाश पर चल रहे है। उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज भोपाल मोनिका शुक्ला 26 से 31 दिसंबर तक अवकाश पर चल रही है।

छुट्टियां मनाकर वापस लौटे अधिकारी
 पुलिस महानिरीक्षक  मध्यप्रदेश  अनुराग 24 से 30 दिसंबर तक भारत भ्रमण यात्रा पर मुन्नार केरल में अवकाश मनाकर वापस आए है। विशेष पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय गोविंद प्रताप सिंह पारिवारिक कारणों से 23 से 30 दिसंबर के बीच अवकाश पर रहे है। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस सुधार पुलिस मुख्यालय अशोक गोयल 5 से 17 दिसंबर तक गृह नगर यात्रा पर इंदौर में दस दिवसीय अवकाश परिवार सहित मनाकर लौटे है। महानिदेशक, संचालक लोक अभियोजन सुषमा सिंह 22 से 29 दिसंबर तक अवकाश मनाकर लौटी है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी अपने पूरे परिवार समेत भारत भ्रमण पर कुर्ग कर्नाटक यात्रा करके लौटे है।  वे 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक अवकाश मनाकर लौटे है। उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगौन 18 से 25 दिसंबर के बीच अवकाश मनाकर लौटे है। पुलिस अधीक्षक पीआरटीएस इंदौर हितिका वासल 30 नवंबर से 27 मई तक प्रसूति अवकाश पर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button