मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिये पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल हुई पुलिस बैंड की टुकड़ी

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय परेड में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया है।

वीरता के लिये पुलिस पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री आदित्य मिश्रा, निरीक्षक पीटीएस तिघरा श्री अंशुमान सिंह चौहान, निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट श्री रामपदम शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट श्री आशीष शर्मा, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट श्री अतुल कुमार शुक्ला, उप निरीक्षक हॉक फोर्स बालाघाट श्री मनोज कुमार कापसे और प्रधान आरक्षक हॉक फोर्स बालाघाट श्री रमेश विश्वकर्मा को वीरता के लिये पुलिस पदक प्रदान किया हैा।

विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पुलिस पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री आशुतोष रॉय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवा भोपाल, श्री ए. साईं मनोहर ओएसडी मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली, श्री योगेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त भोपाल, श्री मोहम्मद शाहिद अबसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल, श्री मनीष कपूरिया पुलिस महानिरीक्षक कानून और व्यवस्था इंदौर (सेवानिवृत्त), श्री भारत भूषण राय उप सेनानी 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल (सेवानिवृत्त), श्री शारदा प्रसाद चौधरी मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा जबलपुर और श्री अशोक कुमार रघुवंशी कार्यवाहक निरीक्षक पीटीसी, इंदौर को विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया गया है।

नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये राष्ट्रपति पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा विशिष्ट सेवा के लिये श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर कार्यवाहक डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर को राष्ट्रपति पदक प्रदान किया है।

सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाल परेड मैदान में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक भी प्रदान किये। जिन पुलिसकर्मियों को यह पदक प्राप्त हुए उनमें श्री अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन-अतिरिक्त प्रभार पुलिस महानिरीक्षक विसबल भोपाल रेंज भोपाल, श्री सुशांत कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन मुरैना, डॉ आशीष पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त क्राइम मुख्यालय इंदौर, श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ला उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री प्रशांत खरे उप पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम, श्री अतुल सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक खरगौन रेंज, श्री पंकज कुमार पाण्डेय पुलिस उपायुक्त जोन-3 (शहर) जिला इंदौर, श्री सुरेन्द्र कुमार जैन पुलिस अधीक्षक पीटीएस रीवा, श्री मलय जैन सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्रीमती मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, श्रीमती सुमन गुर्जर पुलिस अधीक्षक पीटीएस, तिघरा ग्वालियर, श्री दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर, श्री प्रणय कुमार नागवंशी पुलिस अधीक्षक एटीएस मुख्यालय भोपाल, श्री रामेश्वर सिंह यादव पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ग्वालियर, श्री संदेश कुमार जैन स्टॉफ ऑफिसर टू डीजीपी पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री वेदान्त शर्मा सहायक सेनानी आरएपीटीसी इंदौर और श्री अजय कैथवास उप पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू, उज्जैन शामिल हैं।

इसी तरह सराहनीय सेवा के लिये जिन पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक प्राप्त हुए हैं, उनमें श्री सुनील कुमार तालान उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन, श्री तिलकराज प्रधान कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी भोपाल, श्री सुनील कुमार राय कार्यवाहक निरीक्षक (एम) विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री सैयद अशफाक अली कार्यवाहक निरीक्षक प्रेस पुलिस मुख्यालय भोपाल, श्री राम कुमार मोरन्दानी कार्यवाहक सूबेदार (एम) ई.ओ.डब्लयू भोपाल, श्री डी.पी. सक्सेना कार्यवाहक सूबेदार (अ), कार्यालय उमनि, (ग्रामीण) भोपाल, श्री विष्णु प्रसाद व्यास, कार्यवाहक सूबेदार (अ) जिला शाजापुर, श्री रेवाधर पंत सूबेदार (अ) 23वीं वाहिनी विसबल भोपाल, श्री भंवरलाल जायसवाल उप निरीक्षक (रेडियो) पी.आर.टी.एस. इंदौर, श्री सी.डी. डैनियल, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक (चालक) एम.टी. पूल भोपाल (सेवानिवृत्त), श्री केशव राव इंगले कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक छिन्दवाड़ा, श्री नन्दकिशोर कोसरकर कार्यवाहक सउनि डीपीओ बालाघाट, श्री अशोक सिंह भदौरिया प्रधान आरक्षक पुलिस लाईन ग्वालियर, श्री राम रतन नन्देड़ा प्रधान आरक्षक 731 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन, श्री अमरनाथ यादव प्रधान आरक्षक आरएपीटीसी इंदौर, श्री रामचन्द्र सिंह प्रधान आरक्षक 580 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल, श्री मोहनलाल सिंह तिवारी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 307 आरएपीटीसी इंदौर और श्री रमेश जोशी कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 374, 10वीं वाहिनी विसबल सागर शामिल हैं।

जेल विभाग में सराहनीय सेवा के लिये पदक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग के कर्मियों को भी सराहनीय सेवा के लिये पदक प्रदान किये है। जिन कर्मियों को पदक प्रदान किये हैं, उनमें श्री राकेश कुमार भांगरे जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल भोपाल, श्री महेश शर्मा सहायक जेल अधीक्षक सब जेल डबरा ग्वालियर, श्री अनिल कुमार पाठक सहायक जेल अधीक्षक सब जेल लवकुशनगर, श्री शोभल सिंह ठाकुर शिक्षक जिला जेल देवास, श्रीमती गीता रायकवार शिक्षक केन्द्रीय जेल सागर श्री सूरज सिंह रांणा प्रमुख मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, श्री करुणेन्द्र सिंह परिहार कार्यवाहक प्रमुख मुख्य प्रहरी सब जेल रहली, श्री चंद्रभान सिंह नामदेव मुख्य प्रहरी सब जेल करैरा और श्री जगदीश पाटीदार प्रहरी जिला जेल खरगौन शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button