टेक्नोलॉजी

गूगल प्ले सर्विसेज ऐप के नए अपडेट में मिलेंगे नए फीचर

नई दिल्ली

Google अपने फीचर्स में समय के साथ बदलाव करता रहता है। अब एक बार फिर कंपनी अपने फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब कंपनी अपने एक और फीचर में बड़ा बदलाव करने जा रही है। यहां तक कि ये फीचर खत्म हो जाएगा। इससे पहले भी टेक जायंट ऐसे बदलाव कर चुका है। दरअसल अब खबर 'Nearby' को लेकर आई है।

अब कंपनी ने फैसला किया है कि वह इसका नाम बदलेगी। Google इस फीचर का नाम बदलकर 'Quick Share' कर देगी। कंपनी का मानना है कि इसकी मदद से यूजर्स को फीचर के बारे में जानने में काफी आसानी होगी। साथ ही ये पॉपुलर भी नहीं हुआ है तो ये काफी आसान भी हो जाएगा। स्मार्टफोन अपडेट करने के बाद नए नाम के साथ ये फीचर नजर आएगा।

दरअसल ये फीचर फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए जाना जाता है। इसकी मदद से आप किसी डॉक्यूमेंट को भी शेयर कर सकते हैं। लेकिन अब इसमें काफी बदलाव किए जा रहे हैं जो दूसरी बार हो रहे हैं। इससे पहले भी गूगल अपने इस शेयरिंग फीचर के नाम में बदलाव कर चुका है। गूगल को उम्मीद थी कि ये फीचर Airdrop और Shareit जितना पॉपुलर हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Google Update में मिलेंगे ये फीचर-
गूगल प्ले सर्विसेज ऐप के वर्जन 23.50.13 के नए अपडेट में इसकी जानकारी मिली है। इसमें Quick Share के नाम से ये फीचर दिया गया है। इस फीचर का लोगो भी काफी चेंज कर दिया गया है। इसका एक स्क्रीन शॉट भी सामने आया है। इससे साफ हुआ है कि इसके डैशबोर्ड इंटरफेस, सेंडिंग स्क्रीन और क्विक सेटिंग में काफी बदलाव हुआ है। Samsung भी अपने स्मार्टफोन में इस नाम का इस्तेमाल करता है। हालांकि अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं है कि इसमें क्या क्या बदलाव किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button