देश

राजस्थान-हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे राजस्थान के नए राज्यपाल

जयपुर.

राजस्थान समेत 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। इनमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है।

हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में 17 अगस्त 1945 को हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व की विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

 

'''वरिष्ठ भाजपा नेता, महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी को वीरभूमि राजस्थान का महामहिम राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
   आपके सानिध्य और कुशल मार्गदर्शन में राजस्थान प्रदेश "विकसित राजस्थान" बनने की दिशा में तेजी के साथ…''

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 28, 2024

कलराज मिश्र की विदाई
अब तक राजस्थान के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो गया था। कलराज मिश्र ने 9 सितम्बर 2019 को राज्यपाल पद की शपथ ली थी और तब से वो निरंतर इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे थे। 21 जुलाई जुलाई उनके कार्यदिवस का अंतिम दिन था। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल अब समाप्त हो गया था। इसके बाद भी वो अपने पद पर बने हुए थे। क्योंकि नियमानुसार जब तक नया उत्तराधिकारी पद ग्रहण न कर ले तब तक मौजूदा राज्यपाल को कार्यरत रहना होता है।

संघर्ष में बीता बचपन
हरिभाऊ के जन्म के बाद उनका जीवन बड़ी ही गरीबी और संघर्ष में बीता। बचपन में खर्च के लिए लिए कई साल तक औरंगाबाद के फुलंब्री में उन्होंने अखबार भी बेचा था। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में जन्में हरिभाऊ को कृषि से बेहद प्यार था। उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम कृषि योग रखा हुआ है।

किसे, कहां का राज्यपाल बनाया गया —
हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान
राजस्थान से आने वाले गुलाब चंद कटारिया को  पंजाब (केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।)
ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम
0- सी.पी. राधाकृष्णन – महाराष्ट्र
0- जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना
0- संतोष कुमार गंगवार – झारखंड
0- रामेन डेका – छत्तीसगढ़
0- सीएच विजयशंकर – मेघालय
0- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – असम (मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार)

राजस्थान के 45वें राज्यपाल होंगे हरिभाऊ
हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी राजस्थान के 45वें राज्यपाल होंगे। राजस्थान के मौजूदा राज्यपाल कलराज मिश्र का कार्यकाल इसी साल 21 जुलाई को पूरा हो चुका था। उन्होंने  9 सितम्बर 2019 को राजस्थान में राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

अब तब राजस्थान के राज्यपाल —-
1.राजप्रमुख सवाई मानसिंह- (30th March 1949 to 31st October 1956)
2.सरदार गुरमुख निहाल सिंह (1st November 1956 to 15th April 1962)
3.डॉ. संपूर्णानंद (16th April 1962 to 15th April 1967)
4.सरदार हुकुम सिंह (24th December 1970 to 30th June 1972)
5.जस्टिस जगत नारायण (20th November 1970 to 23rd December 1970)
6.सरदार हुकुम सिंह (24th December 1970 to 30th June 1972)
7.सरदार जोगिंदर सिंह   (1st July 1972 to 14th February 1977)
8.जस्टिस वेदपाल त्यागी ( 15th February 1977 to 11th May 1977)
8.जस्टिस जगत नारायण (20th November 1970 to 23rd December 1970)
9.रघुकुल तिलक (12th May 1977 to 8th August 1981 )
10.जस्टिस केडी शर्मा ( 8th August 1981 to 5th March 1982 )
11.एयर चीफ मार्शल ओपी मेहरा (6th March 1982 to 4th January 1985)
12.जस्टिस पीके बनर्जी (5th January 1985 to 31st January. 1985 )
13.एयर चीफ मार्शल ओपी मेहरा (1st February 1985 to 3rd November 1985)
14. जस्टिस डीपी गुप्ता (4th November 1985 to 19th November1985)
15.वसंत राव पाटिल (15th October 1987 to 19th February 1988)
16. जस्टिस शरण वर्मा (20th November 1985 to 14th October 1987 )
17.सुखदेव प्रसाद ( 20th February 1988 to 2nd February 1989  )
18. जस्टिस शरण वर्मा  ( 3rd February 1989 to 19th February 1989  )
19.सुखदेव प्रसाद ( 20th February 1989 to 2nd February 1990  )
20.मिलाप चंद जैन ( 20th February 1989 to 2nd February 1990 )
21.देवी प्रसाद चटोपाद्याय ( 3rd February 1990 to 13th February 1990 )
22.डॉ. स्वरूप सिंह (14th February 1990 to 25th August 1991 )
23. एम चेन्ना रेड्डी ( 5th February 1992 to 30th May 1993 )
24.धानकीलाल मंडल ( 31st May 1993 to 29th June 1993 )
25.बलीराम भगत ( 30th June 1993 to 30th April 1998 )
26.सरदार दरबारा सिंह ( 1st May 1998 to 23rd May 1998)
27. एनएल टिबरवाल  ( 24th May 1998 to 15th January 1999)
28. जस्टिस अंशुमन सिंह ( 16th January 1999 to 13th May, 2003)
29. निर्मल चंद जैन ( 14th May 2003 to 22nd September 2003)
30. कैलाशपति मिश्रा ( 22nd September 2003 to 13th January, 2004 )
31.मदनलाल खुराना  ( 14th January, 2004 to 31st October, 2004 )
32. टीवी राजेश्वर  ( 01st November 2004 to 07th November, 2004 )
33. प्रतिभा पाटिल  ( 08th November 2004 to 23rd June, 2007 )
34.डॉ. आरके किदवई ( 23rd June 2007 to 05th September, 2007 )
35.शीलेंद्र कुमार सिंह  ( 06th September 2007 to 09 July, 2009 )
36.रामेश्वर ठाकुर ( 10th July, 2009 to 22 July, 2009  )
37.शीलेंद्र कुमार सिंह ( 23 July, 2009 to 01 December, 2009)
38.प्रभा रॉव  ( 03rd December 2009 to 24th Jaunuary, 2010)
39.प्रभा रॉव ( 25th January 2010 to 26th April, 2010 )
40.शिवराज पाटिल  ( 28th April 2010 to 11th May 2012 )
41.मॉर्गरेट आल्वा  ( 12th May 2012 to 07th August 2014 )
42.राम नाइक  ( 08th Aug 2014 to 03rd Sep 2014 )
43.कल्याण सिंह ( 04th Sep 2014 to 09th Sep 2019 )
45. कलराज मिश्र ( 09th Sep 2019 to till date)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button