मध्यप्रदेश

CM मोहन ने रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को दी सौगात, खाते में जमा किए जाएंगे इतने रुपए

भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने रक्षा बंधन से पहले बहनों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि सावन माह में हर लाड़ली बहना के खाते में महीने की पहली तारीख को 250 रुपए अंतरिक किए जाएँगे और ये प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए से अलग राशि होगी।

आज कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की घोषणा की कि सावन माह में प्रत्येक लाड़ली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है इसीलिए सरकार बहनों को ये तोहफ़ा दे रही है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे और ये राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी। लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पूर्वानुसार उनके खाते में जारी किए जाएंगे। इसी के साथ जनप्रतिनिधि लाड़ली बहनों से राखी भी बंधवाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने का आह्वान भी किया है।

सीएम मोहन ने और क्या कहा?

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा भारतीय संस्कृति में सावन माह का विशेष महत्व है। सावन माह में प्रत्येक लाडली बहन के खाते में आने वाली एक तारीख को ढाई सौ रुपए अंतरित किए जाएंगे। यह राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग होगी।

उन्होंने कहा कि लाडली बहनों को प्रतिमाह जारी होने वाले 1250 रुपए पहले की तरह उनके खाते में जारी किए जाएंगे। सीएम यादव ने जनप्रतिनिधियों से रक्षाबंधन के पर्व पर सावन माह में अपने-अपने क्षेत्र की बहनों से राखी बंधवाने की भी बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button