मध्यप्रदेश

वृक्ष धरती का श्रृगार हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार हैः- सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

सिंगरौली
सुरंक्षित भविष्य के लिए पौधा रोपण जरूरी है तथा एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में एक पौधा का रोपण जरूर करे उक्त आशय का उद्बोधन कंचन नदी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम समारोह के दौरान सीधी सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहां।विदित हो कि सांसद डॉ. मिश्रा के मुख्य अतिथि एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द सिंह नागेश के गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयाजित हुआ।

सांसद श्री मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणो एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यवरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम अभियान की सुरूआत की है। यह अभिया समाज के हर वर्ग की संक्रिय भागीदारी से जन अंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब हम एक पेड़ मॉ के नाम से रोपेगे तो हमारो विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल सिचाई एवं सुरंक्षा प्रति सतर्कता रखेगा।सांसद श्री मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणो तथा विद्यालयों के छात्र छात्राओं को एक पेड़ मॉ के नाम से लगाने के लिए प्रेरित किया। वही जिला प्रशासन को बधाई दिया कि इस काचन नदी का समुचित उद्धार कर कंचन नदी के रूप में विकशित करने का जो प्रयास किया गया है वह सराहनीय है यह नदी सचमुच सोना बन गई है।
वही कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह ने कहा कि यह अभियान मानव जीवन को बचाने का वृहद अभियान है यह एक अच्छा कार्य है इस अभियान को निरंतर आगे बड़ते रहे। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृगार है। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है वृक्ष से जीवन की निर्भरता है वृक्ष हमे जीवन बचाने के लिए सब कुछ देता है। उन्होंने कहा कि मै स्वंय अपने मॉ के साथ वृक्ष लगाया हू। आप सभी भी अपने मॉ के नाम एक एक वृक्ष अवश्य लगाये। कार्यक्रम के दौरान सिहावल विधानसभा के विधायक श्री पाठक ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये कहा कि क पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का अनुकरणीय भाव है। जिले में इस अभियान को जन जनअभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि जिले में अत्यधिक क्षेत्र जंगल का है जिसमें पौधारोपण ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की गई जिसका लाभ पात्र हितग्राहियों को प्राप्त हो रहा है वही प्रदेश सरकार के द्वारा एक भर्तियां की जायेगी जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ साथ अन्य शासकीय विभागों में भर्तियो कर बेरोजगारो को रोजगार के मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा। उन्होंने आये हुये लोगो से एक एक वृक्ष लगाने का आवाहन किया।
 कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा आए हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि जिलें में इस अभियान के तहत 21 लाख पौधे रोपे जायेगे।सभी विभागों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही आम नागरिकों को एक वृक्ष अपने मॉ के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया गया है। नगारिक के द्वारा भी पौधा रोपण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जिस प्रकार से एक व्यक्ति अपने माता पिता की सेवा करता उसी प्रकार पौधो की सेवा करने के लिए नगारिको को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जब मै पहली बार काचन नदी को देखा तो यहा काफी अतिक्रमण था पानी का बहाव भी कम हो गया था। इस पंचायत के आम नागरिको के साथ साथ अतिक्रमण किये गये व्यक्तियों के द्वारा आपसी सहमति बनाकर अपना अतिक्रमण स्वंय हटाया गया तथा पेयजल के बचाव तथा वृक्षा रोपण के प्रति स्वंय जागृत हो कर जिला प्रशासन का संक्रिय सहयोग किया गया जिसके लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने कहाकि सामूहिक रूप से अब इस नदी का नाम कंचन नदी रखने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा इस नदी का समंग्र विकास किया जा रहा है साथ ही पानी के बाढ़ से कटाव को रोकने हेतु इस नदी के किनारो मे वृहद स्तर पर बास भी रोपित किये जायेगे।
 कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, कार्यपालन यंत्री आरईएस मनोज बाथम, वरिष्ट समाजसेवी अरूण देव पाण्डेंय, अरविंद दुबे, ज्ञान प्रसाद गुप्ता, मंगला बैस, सरपंच गड़हरा, सरपंच डिग्घी, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता सहित कमला दुबे, सुरेन्द्र दुबे, विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्रा, शिक्षक गण, ग्रामीण जन अधिकारी कर्मचारी, पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button