देश

मुंबई BMW हादसा: शिवसेना नेता हिरासत में, बेटा मिहिर शाह फरार, दोनों से पूछताछ जारी

मुंबई
मुंबई के वर्ली इलाके में रविवार सुबह बीएमडब्ल्यू कार ने दुपहिया वाहन को टक्कर मारी दी, जिससे उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वर्ली पुलिस ने बताया कि मुंबई के बांद्रा इलाके से उस बीएमडब्ल्यू कार बरामद कर लिया गया है जिससे टक्कर मारी गई थी। आरोप है कि शिवसेना नेता राजेंद्र शाह का बेटा मिहिर कार को ड्राइव कर रहा था, जो अभी फरार है। हालांकि, पुलिस ने कार के अंदर मौजूद राजेंद्र सिंह बीदावत और राजेश शाह को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और दोनों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि यह BMW कार राजेंद्र शाह के नाम से रजिस्टर्ड है, जो पालघर इलाके में शिवसेना (शिंदे गुट) का नेता है।

पुलिस ने साफ किया कि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वर्ली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय कावेरी नखवा के तौर पर हुई है। वह एनी बेसेंट रोड पर अपने पति प्रदीप के साथ बाइक से जा रही थी तभी BMW कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया, ‘कावेरी नखवा सड़क पर गिर गईं। आसपास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। उन्हें सरकारी नायर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कावेरी और उनके पति मछुआरा समुदाय से हैं और वे कोलाबा में ससून डॉक से अपने घर जा रहे थे।’

पुलिस किसी को नहीं बचाएगी, क्या बोले सीएम शिंदे
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। यह पूछने पर कि क्या इस दुर्घटना में शामिल व्यक्ति शिवसेना के नेता का बेटा है, इस पर शिंदे ने कहा, ‘कानून सभी के लिए बराबर है और सरकार हर मामले को एक ही नजरिए से देखती है। इस दुर्घटना के लिए कोई अलग नियम नहीं होगा। सब कुछ कानून के अनुसार किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि पुलिस किसी को नहीं बचाएगी। मुंबई में हुई दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने पुलिस विभाग से सख्त कार्रवाई करने के लिए बात की है। यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब 2 महीने से भी कम समय पहले 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में पोर्श कार दुर्घटना हुई थी। इसमें शराब के नशे में गाड़ी चला रहे नाबालिग ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें 2 आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button