खेल-जगत

विराट ने रचा इतिहास… दूसरी बार सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज, बने पहले भारतीय

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला 26 मई (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मैच में कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 8 विकेट से हरा दिया. जहां कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन बनी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद का दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूट गया.

कोहली ने रच दिया इतिहास

इस आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल छाए रहे. विराट कोहली ने पूरे सीजन में बल्ले से शानदार खेल दिखाया और सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता. जबकि हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाया.

35 साल के विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में कुल 15 मैचों में 61.75 की औसत और 154.69 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए. इस दौरान किंग कोहली के बल्ले से 1 शतक और पांच अर्धशतक निकले. विराट ने दूसरी बार ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया है. कोहली ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल में दो बार ऑरेंज कैप जीता है. इससे पहले कोहली ने 2016 के सीजन में 973 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.

आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट:

 सीजन  विजेता  रन
 2008  शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)  616
 2009  मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)  572
 2010  सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)  618
 2011  क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  608
 2012  क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  733
 2013  माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)  733
 2014  रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स)  660
 2015  डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)  562
 2016  विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  973
 2017  डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)  641
 2018  केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)  735
 2019  डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)  692
 2020  केएल राहुल (पंजाब किंग्स)  670
 2021  ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)  635
 2022  जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)  863
 2023  शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)  890
 2024  विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  741

वहीं तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मैचों में 19.87 के एवरेज और 9.73 की इकोनॉमी रेट से 24 विकेट अपने नाम किए. हर्षल पटेल ने दूसरी बार पर्पल कैप पर कब्जा जमाया है. इससे पहले हर्षल ने 2021 के सीजन में भी पर्पल कैप जीता था.

आईपीएल में पर्पल कैप जीतने वाले प्लेयर्स की लिस्ट:

 सीजन  विजेता  विकेट
 2008  सोहेल तनवीर (राजस्थान रॉयल्स)  22
 2009  आरपी सिंह (डेक्कन चार्जर्स)  23
 2010  प्रज्ञान ओझा (डेक्कन चार्जर्स)  21
 2011  लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)   28
 2012  मोर्ने मोर्कल (दिल्ली कैपिटल्स)  25
 2013  ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)  32
 2014  मोहित शर्मा  (चेन्नई सुपर किंग्स)  23
 2015  ड्वेन ब्रावो (चेन्नई सुपर किंग्स)  26
 2016  भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)   23
 2017  भुवनेश्वर कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद)   26
 2018  एंड्रयू टाय (पंजाब किंग्स)  24
 2019  इमरान ताहिर (चेन्नई सुपर किंग्स)  26
 2020  कगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)  30
 2021  हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)  32
 2022  युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)  27
 2023  मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटन्स)  28
 2024  हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स)  24

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन
• विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)- 741 रन
• ऋतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)- 583 रन
• रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)- 573 रन
• ट्रेविस हेड (सनराइ़जर्स हैदराबाद)- 567 रन
• संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स)- 531 रन

आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट
• हर्षल पटेल (पंजाब किंग्स)- 24 विकेट
• वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 21 विकेट
• जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)- 20 विकेट
• आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 19 विकेट
• हर्षित राणा (कोलकाता नाइट राइडर्स)- 19 विकेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button