देश

झारखंड-रांची में बर्ड फ्लू के चलते मुर्गी-अंडा बिक्री पर रोक लगाकर सैकड़ों पक्षियों को मारा

रांची.

डीसी ने रैपिड रिस्पांस टीम बनाने का आदेश दिया है। इधर, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के कुक्कुट पालन केंद्र में करीब 200 ब्रायलर मुर्गियों, खाकी कैम्पबेल समेत अन्य प्रजाति के 560 बत्तखों की कलिंग बुधवार को होगी। केंद्र की हेचरी में रखे 300 अंडे नष्ट किए जाएंगे। इसके बाद यहां वैज्ञानिक पद्धति से साफ-सफाई कार्य होगा।

आसपास के इलाकों में चल रही मुर्गियों की दुकानों को भी संक्रमण मुक्त करने के लिए सैनिटाइजेशन किया जाएगा। वहीं एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि होटवार में 1,745 मुर्गियों सहित 2,196 पक्षियों को मार दिया गया है। अधिकारी ने आगे बताया कि सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है।

एक माह में दूसरी बार रांची में फैला संक्रमण
रांची में एक माह के अंदर बर्ड फ्लू फैलने का यह दूसरा मामला है। इससे पहले 24 अप्रैल को होटवार में पशुपालन विभाग की कुक्कुट पालन एवं प्रशिक्षण केंद्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। उस समय भी वहां पाली जाने वाली सैकड़ों मुर्गियों और बत्तख को मारा गया था। साथ ही होटवार के 10 किमी की परिधि में मुर्गियों की खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। चूंकि बर्ड फ्लू के वायरस इंसान की सेहत को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए प्रशासन की ओर से कड़ाई बरती जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button