फ़िल्म जगत

प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ पहुंचीं वोट डालने

मुंबई

देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं। मुंबई में आज पांचवे चरण में वोटिंग जारी है। सोमवार सुबह से ही बॉलीवुड सितारे पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर, धर्मेंद्र, सलीम खान सहित कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। अब एक्टर रणवीर सिंह भी वोट डालने पहुंचे। उनके साथ प्रेग्नेंट बीवी दीपिका पादुकोण भी नजर आईं, जो भीड़ में बेबी बंप को प्रोटेक्ट करती दिखीं। उनके इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोपहर करीब 1 बजे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। दोनों ने सफेद रंग के कपड़ों की ट्यूनिंग की। पहली बार दीपिका का बेबी बंप साफ-साफ दिखा। मालूम हो कि दीपिका सितंबर महीने में यानी चार महीने बाद अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वोट डालने के बाद जैसे ही रणवीर और दीपिका पोलिंग बूथ के बाहर निकले, पपाराजी और उन्हें चाहने वालों की भीड़ जुट गई। ऐसे में रणवीर अपनी बीवी को बचाते हुए कार में बैठाते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button