देश

केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। ये आम आदमी पार्टी को कुचलने की कोशिश में हैं। हमारे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आने वाले दिनों में आप का बैंक अकाउंट सीज किया जाएगा। इसके बाद हमारी पार्टी का ऑफिस खाली किया जाएगा।  

ये AAP चंद लोगों की पार्टी नहीं है
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "उन्हें (भाजपा) लगता है कि वे इस तरह से AAP को खत्म कर देंगे, AAP का विनाश कर देंगे। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि ये AAP चंद लोगों की पार्टी नहीं है। ये 'AAP' 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। जिस तरह के काम हमने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, 75 सालों में इस देश के लोगों ने कभी नहीं देखे। दिल्ली और पंजाब में हमने सरकारी स्कूल ठीक करने शुरू कर दिए, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी। ये पीएम मोदी नहीं कर पा रहे तो उन्होंने तय किया कि इन्हें रोको और गिरफ्तार कर लो। अब हम महिलाओं को हजार-हजार रुपये देने जा रहे हैं। AAP एक विचार है। इसके नेताओं को तो गिरफ्तार कर लोगे, इसके विचार को कैसे गिरफ्तार करोगे?।"    
 
AAP को कुचलने के लिए बनाए तीन प्लान
दिल्ली के सीएम ने कहा, ''बीजेपी ने 'ऑपरेशन झाड़ू' इसलिए शुरू किया है ताकि हम बड़े न हो जाएं और उनके लिए चुनौती न बन जाएं। 'ऑपरेशन झाड़ू' के जरिए AAP के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा, गिरफ्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में अगले कुछ दिनों में AAP के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। ED के वकील पहले ही कोर्ट में ये बयान दे चुके हैं कि चुनाव के तुरंत बाद AAP के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वे अभी हमारे खाते फ्रीज करेंगे तो हमें सहानुभूति मिलेगी…चुनाव के बाद उन्हें। हमारे खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे, हमारा कार्यालय खाली कर दिया जाएगा और हमें सड़कों पर ला दिया जाएगा। ये बीजेपी द्वारा बनाई गई 3 योजनाएं हैं।"

हम डरने वाले नहीं है- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, ''पिछले 2 साल से इन्होंने(भाजपा) हमारे नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया, कल मेरे PA तक को गिरफ्तार कर लिया। मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहता हूं कि आप एक-एक करके गिरफ्तार कर रहे हैं, आज हम सब साथ ही आ रहे हैं आप गिरफ्तार कर लो, हम डरने वाले नहीं है।" केजरीवाल के संबोधन के दौरान एक व्यक्ति आम आदमी पार्टी कार्यालय में घुसा और उनका विरोध करने लगा। उस व्यक्ति को तत्काल पुलिस ने हिरासत में ले लिया और एक बस में थाने में ले गई।

फर्जी मामले बनाए और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया
आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, ''जब से मैं 2015 में सत्ता में आया, उन्होंने (बीजेपी) कितने आरोप लगाए? अब वे कहते हैं कि शराब नीति घोटाला हुआ है, लोग उनसे पूछ रहे हैं कि क्या घोटाला हुआ था , पैसा कहां है? अन्य जगहों पर जब छापेमारी होती है, तो नोट और सोना बरामद होता है, लेकिन यहां कुछ नहीं मिला…सारा पैसा कहां है। उन्होंने (भाजपा) फर्जी मामले बनाए और हमारे लोगों को गिरफ्तार किया।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button