विदेश

यूक्रेन ने हाल ही में रूस की एक बड़ी साजिश नाकाम किया, जाने क्या था प्लान

कीव

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 2 साल से भी ज़्यादा समय से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने 24 फरवरी, 2022 को अपनी सेना को यूक्रेन पर हमला करने का आदेश दे दिया था और उनके आदेश पर रूस की सेना ने भी यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ दी थी और तभी से यह युद्ध जारी है। हालांकि अभी तक पुतिन को अपने इरादे में कामयाबी नहीं मिली जाओ। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन अभी भी इस युद्ध में डटा हुआ है और यूक्रेनी सेना को रूस की सेना को अपने कई इलाकों से खदेड़ने में भी कामयाबी मिली है। यूक्रेन ने इस युद्ध में रूस के कई प्लान्स को नाकाम किया है और हाल ही में यूक्रेन ने रूस की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की को मारने की थी साजिश

हाल ही में आई जानकारी के अनुसार रूस साजिश के तहत यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) को मारना चाहता था। रूस पहले भी ऐसा करने की कोशिश कर चुका है। इतना ही नहीं, रूस यूक्रेन के कुछ अन्य टॉप अधिकारियों को भी मारना चाहता था। ऐसा करने के लिए रूस साजिश कर रहा था और इसके तहत प्लान भी बना चुका था।

यूक्रेन ने की रूस की साजिश नाकाम

यूक्रेन ने रूस की ज़ेलेन्स्की और देश के कुछ अन्य टॉप अधिकारियों को मारने की साजिश को नाकाम कर दिया है। दरअसल रूस ने यूक्रेन के स्टेट गार्ड से 2 यूक्रेनी सिक्योरिटी ऑफिसर्स, जो यूक्रेन के टॉप अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं, को पकड़ते हुए हिरासत में ले लिया है। दोनों ही रूस की इस साजिश का हिस्सा थे। इतना ही नहीं, दोनों यूक्रेन की अहम सूचनाओं को भी रूस तक पहुंचा रहे थे। पर इससे पहले दोनों रूस की साजिश को अंजाम देने में कामयाब हो पाते, उन्हें पकड़ लिया गया। यूक्रेन की स्टेट सिक्योरिटी सर्विस ने इस बारे में जानकारी दी।

पहला मौका नहीं जब….

यह पहला मौका नहीं था जब रूस ज़ेलेन्स्की को मारने की साजिश करते पाया गया है। ज़ेलेन्स्की के अनुसार जब से युद्ध शुरू हुआ है, तब से उनको मारने की 10 बार कोशिश की जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button