स्वस्थ-जगत

शक्तिशाली नींद के लिए पोषक आहार: पोषण और स्वास्थ्य का संतुलन

थोड़ा खाने से मिलेगी ज्यादा जान

ताकत पाने के लिए प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी कार्ब्स, विटामिन जरूरी हैं। इन्हें लेने से बीमार होने का खतरा भी कम हो जाता है। मगर एक जरूरत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हम पर्याप्त नींद लेने की बात कर रहे हैं। शरीर को पर्याप्त नींद मिलती है तो डायजेशन सही रहता है। जिससे जितना खाएंगे उतना पक्का शरीर में लगेगा।

नींद लेने से बनेगा तगड़ा शरीर

बॉडी फंक्शन के लिए आराम जरूरी है जो नींद में मिलता है। पर्याप्त नींद लेने से खाने का पोषण अच्छी तरह लगता है और मसल्स का विकास तेजी से होता है। इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल में पर्याप्त नींद अलग महत्व रखती है।

नींद ना लेने से खराब होता है पाचन

​शोध के मुताबिक नींद की कमी पेट की अंदरुनी सूजन को बढ़ावा दे सकती है। यह गट हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है। साथ ही लिवर रोगों के विकास में मदद कर सकती है। इन वजहों से पाचन खराब हो जाता है और खाने का फायदा नहीं मिल पाता।

ताकत छीन लेगा तनाव

अक्सर नींद ना लेने वाले लोगों में तनाव का स्तर अधिक देखा जाता है। यह स्थिति शरीर की काबिलियत को आधी कर देती है। अगर आप रोजाना 2 किलोमीटर दौड़ लेते हैं तो अत्यधिक तनाव के कारण 1 किलोमीटर दौड़ने में ही हालत खराब हो जाएगी।

हेल्दी खाने के बाद भी होंगे बीमार

बीमारियों को दूर रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। लेकिन अगर नींद नहीं लेंगे तो हेल्दी खाने का कोई फायदा नहीं मिलेगा। नींद की कमी टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डिप्रेशन को जन्म दे सकती है।

एक रात में कितनी नींद लें?

अगर मजबूरी नहीं है तो सोने के लिए रात का इस्तेमाल करें। बॉडी क्लॉक के मुताबिक ये वक्त बढ़िया नींद के लिए सही होता है। रोजाना आपको 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए वरना शरीर को नुकसान पहुंचने लगेगा।

नींद लाने वाला खाना

डाइट में मेलाटोनिन फूड्स की मात्रा बढ़ाएं। यह हॉर्मोन शरीर को सोने के लिए तैयार करता है। दूध, केला, अंडा, मछली, नट्स, बेरीज आदि में मेलाटोनिन का लेवल हाई होता है।

जल्दी सोना है तो करें ये काम

कमरे में अंधेरा रखें। यह ना ज्यादा गर्म और ना ज्यादा ठंडा होना चाहिए। सोने से 2 घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल बंद कर दें। शाम 4 बजे के बाद कैफीन ना लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button