
मुंबई, Real India News. शेयर बाजार में गिरावट का आज दूसरा दिन है। सेंसेक्स 52,800 पॉइंट और निफ्टी 15,900 के अहम लेवल से नीचे आ गया है। इससे पहले 16 जुलाई यानी शुक्रवार को दोनों ही इंडेक्स ने न्यू हाई को छुआ था। सेंसेक्स 53,290 और निफ्टी 15,962 काrin स्तर छुआ। बाजार की शुरुआत आज सुबह भारी गिरावट के साथ हुई और सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला। दोपहर तक यह हल्की रिकवरी के साथ 52,761 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में बिकवाली- सुबह बाजार का मूड अन्य एशियाई शेयर बाजारों ने खराब किया, जिसमें हॉन्गकॉन्ग, चीन और कोरिया के बाजार शामिल हैं। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 577 पॉइंट गिरकर 27,505 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 361 पॉइंट नीचे 27,641 पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 29 पॉइंट नीचे 3,247 पर आ गया है।