देश

आगामी 19 मार्च से 21 मार्च तक ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन होगा, दिखेंगे होली के कई रंग और रूप

भरतपुर
पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से आगामी 19 मार्च से 21 मार्च तक ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन भरतपुर, डीग और कामां में किया जाएगा। इस महोत्सव में इंडियन आइडियल फेम मुबंई की कलाकार मैथिली शोम व उनके दल द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली मेगा कल्चरल ईंवनिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। ब्रजहोली मोहत्सव में देशी और विदेशी पर्यटकों को होली के कई रंग, गुलाल होली, कुंज होली, दूध-दही होली,लड्डू होली,फूलों की होली,और लट्ठमार होली के रूप में देखने को मिलेंगे। पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से ब्रजहोली महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। डीग से ब्रज होली महोत्सव की शुरूआत होगी और समापन इक्कीस मार्च को भरपुर में हेमन्त ब्रजवासी एवं ब्रज के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ होगा।

क्या-क्या होंगे कार्यक्रमः-
19 मार्च 2024 – डीग –
डीग में मेला मैदान और डीग महल में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेला मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता (रस्सा कस्सी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़ प्रतियोगिता) व डीग महल में मेंहदी, रंगोली एवं मूंछ प्रतियोगिता, रंगीन फव्वारों का संचालन एवं राजस्थानी लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी वहीं मेगा कल्चर ईवनिंग का आयोजन भी होगा जिसका मुख्य आकर्षण इंडियन आइडियल फेम मैथिली शोम होंगी।

20 मार्च 2024 – कामां
गणेश पूजन, लाल दरवाजा, गुलाल होली- श्री गोकुल चन्द्रमा जी मंदिर, कुन्ज गुलाल होली-श्री मदन मोहन जी मंदिर,दूध दही और लड्डू होली-श्री राधा बल्लभजी मंदिर, शोभायात्रा व लट्ठमार होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। शोभायात्रा श्री गोपीनाथ जी मंदिर से श्री राधा बल्लभजी मंदिर तक जाएगी। फूलों की होली एवं लट्ठमार होली- श्री राधा बल्लभजी मंदिर,महाआरती एवं दीपदान का आयोजन विमल कुण्ड, कामां में आयोजित किया जाएगा। वहीं होरी के रसिया गायन- श्री गोपीनाथ जी मंदिर,भारतीय कला संस्थान, डीग एवं लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां कोट ऊपर, स्टेडियम, कामां में आयोजित होंगी।

21 मार्च – भरतपुर
लोहागढ़ स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता जिसमें (रस्सा कस्सी, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता) राजकीय संग्राहलय में चित्रकला, मेंहदी, रंगोली एवं नींबू-चम्मच प्रतियोगिता व साफा बांधना एवं मूंछ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में मेगा कल्चर इवनिंग के दौरान हेमन्त ब्रजवासी एवं ब्रज के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button