मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी, इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू मैदान में

भोपाल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।
 
भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश से अपने सभी 29 उम्मीदवार घोषित कर दिया है। बता दें भाजपा ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा था जिसमें मप्र के 25 सीटों पर घोषणा कर दी थी। दूसरी सूची में कुल 72 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button