छत्तीसगड़

CG News: आईपीएस अधिकारी राहुल भगत को मिला अतिरिक्त प्रभार

रायपुर.

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में अधिकारियों का प्रमोशन, ट्रांसफर का सिलसिला जारी है। लगातार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी राहुल भगत को एक और जिम्मेदारी दी है। राहुल भगत को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। इसके लिए राज्य शासन ने आदेश जारी किया है।

आगामी दिनों लोकसभा चुनाव होने को है। हांलकि अभी तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन अलग अलग विभागों अधिकारियों के ट्रांसफर हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर आधा दर्जन आईएएस अफसरों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार दीपक सोनी, आयुक्त, मनरेगा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं कुलदीप शर्मा, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियुक्त किया गया है। साथ ही अमृत टोपनो, कलेक्टर सक्ती की जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं नूपुर राशि पन्ना, CEO, राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी और नम्रता जैन, संचालक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में नियुक्त किया गया है।

  राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री राहुल भगत को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। pic.twitter.com/N9mGQlNKuE
    — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 12, 2024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button