देश

Rajasthan: ‘जो गंदगी फैलाते हैं, उनके हाथ तोड़ देना, धन मत देना’

जयपुर.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उनके एक वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है, जिसमें वे गंदगी फलाने वाले लोगों को लेकर माता रानी से प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिलावर कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हे माता रानी! जो लोग गंदगी फैलाते हैं, उनके हाथ-पैर तोड़ देना, उन्हें कभी धनवान मत बनने देना। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने भी दिलावर पर हमला बोला है।

कांग्रेस नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो 30 सेकेंड है। जिसमें भजनलाल सरकार में शिक्षा मंत्री माता रानी के सामने हाथ जोड़कर बैठे हुए है। इस वीडियो में वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि 'जो लोग गंदगी फैलाते हैं, प्लास्टिक की थैली में सामान लाते हैं और प्लास्टिक के गिलास में चाय पीते हैं। उन्हें बीमार कर देना, उनके घर में किसी का हाथ-पैर तोड़ देना, किसी का नुकसान कर देना। उनके घर में कभी धन (रुपये) मत आने देना। सभी लोग सुखी रहेंगे, कभी गंदगी नहीं रहेगी। हे मां आपसे यही प्रार्थना है'।
 

    बताओ और ये हैं हमारे राजस्थान के शिक्षा मंत्री। इनकी बाते सुनकर यही समझा जा सकता है कि राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था कैसी चलेगी …..#Educationminister #Rajasthan #Bjp #Modi @narendramodi @BJP4Rajasthan @INCRajasthan pic.twitter.com/UoooIcWGFC
    — Sanyam Lodha (@SanyamLodha66) March 1, 2024

कांग्रेस नेताओं ने क्या कहा?
मदन दिलावर के इस वीडियो को वीडियो को कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा और पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने एक्स पर पोस्ट किया है। विधायक मीणा ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री अजीबो गरीब मांग से तबाही फैलाने वाले हैं। वहीं, संयम लोढ़ा ने एक्स पर लिखा- बताओ और ये हैं हमारे राजस्थान के शिक्षा मंत्री। इनकी बातें सुनकर समझा जा सकता है कि राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था कैसी चलेगी…।

वीडियो पर क्या बोल शिक्षा मंत्री?
एक मीडिया संस्थान को दिए बयान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह वीडियो 2019 का है। इसमें छेड़छाड़ कर इसे वायरल किया गया है। वीडियो में काट छांट की गई है जो गलत है। कांग्रेस नेता वीडियो को गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं। मैंने कहा था- जो लोग गंदगी नहीं फैलाते हैं, जो पॉलीथिन का उपयोग नहीं करते भगवान उन्हें सुख-समृद्धि दे और उनके घर में अन्न के भंडार भरे। वहीं, गंदगी फैलाने वालों और प्लास्टिक जलाने वालों का नुकसान हो। लेकिन, मेरी पुरानी बातों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button