देश

Jhunjhunu: सामाजिक सेवा कार्यों के लिए द्रोपती गरबा का सम्मान

झुंझुनू.

राजस्थान सरकार की शांति और अहिंसा विभाग ने जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने वाली पूर्व पार्षद भाजपा की पूर्व जिला मंत्री द्रोपती गरबा को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन के शांति और अहिंसा विभाग के आयोजित एक काव्य कार्यक्रम में उनके किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनकी सेवाओं का सम्मान किया गया। महिला उत्थान और अनुसूचित जाति के विकास के कार्य के लिए आवाज बुलंद किए जाने पर उन्हें सम्मान पत्र प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा के नेता बबलू चौधरी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुंडा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार की शांति अहिंसा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक हस्तियों को सम्मान प्रदान करना सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है। जिला परिषद के सीईओ जवाहर चौधरी ने कहा कि समाज की सेवा करने का अवसर है हर किसी को प्राप्त नहीं होता। इस अवसर पर उपस्थिति कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें द्रोपती का नाम भी प्रमुख रूप से उपस्थित था। सम्मानित होने पर उन्होंने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं है, समाज सेवा का सम्मान है और पार्षद रहते हुए सामाजिक सेवाओं के सरोकारों को मैंने लगन से निभाया है। मुझे खुशी है, प्रशासन ने हमारी सेवाओं को सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button