राजनीति

राहुल की यात्रा: मंडलम-सेक्टर तक के पदाधिकारियों से पार्टी नेताओं का संवाद

भोपाल
सांसद राहुल गांधी की यात्रा को कांग्रेस मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले मेगा शो बनाने जा रही है। इसमें प्रदेश के हर जिले  के कार्यकर्ताओं और नेताओं को शामिल होने का कहा गया है। इस संबंध में रविवार को हुई जूम मीटिंग में यही बात सभी नेताओं ने मंडलम-सेक्टर तक के पदाधिकारियों से कही है। प्रदेश कांग्रेस के नेता रविवार को जूम मीटिंग के जरिए जुड़े।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विवेक तन्खा सभी नेता जूम मीटिंग के जरिए जुड़े। इस बैठक में जूम से ही विधायक, विधानसभा चुनाव में हारे हुए उम्मीदवार, जिला अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम-सेक्टर के अध्यक्ष जुड़े। राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पहली बार प्रदेश कांग्रेस के करीब पांच सौ नेता और पदाधिकारी एक साथ जुड़े।

जूम मीटिंग को कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी ने संबोधित किया। जिसमें तीनों ही नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की  यात्रा को ऐतिहासिक बनाना है। लोकसभा चुनाव के पहले होने जा रही इस यात्रा के जरिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनेगा। जिसका लाभ भी कांग्रेस को चुनाव में मिलेगा। इस यात्रा से आम जनता को भी जोड़ना है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं अपनी सुविधानुसार शामिल होना है।

हर दिन 5 से 6 जिलों के लोग जुडेंगे
बैठक में यात्रा का रुट भी बताया। यात्रा में हर दिन 5-6 जिलों के लोग जुड़ेंगे। यह यात्रा दो मार्च से 6 मार्च तक प्रदेश में रहेगी। यात्रा मुरैना होते हुए ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, धार, झाबुआ जिले से होते हुए गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान तीन सभाएं होगी। साथ ही ग्वालियर, गुना, राघोगढ़, उज्जैन आदि जगहों पर राहुल गांधी रोड शो करेंगे। जिन जिलों से यह यात्रा निकलेगी उन जिलों के नेताओं और पदाधिकारियों को व्यवस्था में अभी से जुटने का भी कांग्रेस नेताओं ने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button