देश

बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला ने ससुराल वालों पर केस किया, पति मेरे साथ संबंध नहीं बनाते हैं

पटना
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति उसके साथ संबंध नहीं बनाता है। पत्नी ने महिला पुलिस थाने में पति समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपने ससुराल वालों पर जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला वैशाली जिले के लालगंज की रहने वाली है। उसकी शादी मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर के रहने वाले एक शख्स से दो साल पहले हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि जब से उसकी शादी हुई है, तब से उसका पति उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाता है। उसकी अब तक सुहागरात भी नहीं हुई है।

महिला के मुताबिक जब उसने ससुराल वालों से पति के बारे में शिकायत की तो उन्होंने उसे चुप रहने को कह दिया। उन्होंने पति को समझाने के बजाय पत्नी को ही डांटा। पति से जब इस बारे में सवाल किया तो उसने भी गाली-गलौच और उससे मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाए कि जब वह मायके जाने की बात कहती, तो उसका पति धमकी देता और कहता कि अगर घर से बाहर निकली तो तुम्हारे परिवार को जान से मार देगा।

महिला किसी तरह अपने दादा की बीमारी का बहाना बनाकर ससुराल से बचकर मायके चली आई। अब उसने अपने मायके वालों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थानेदार अदिति कुमारी के मुताबिक पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर में पीड़िता के पति समेत 6 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आपस में समझाइश कर मामले को सुलझाने की कोशिश भी की लेकिन वो नाकाम रही। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button