<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
धर्म/ज्योतिषस्वस्थ-जगत

रंगो से आपको नुकसान न हो इस लिए इसे अपनाएं

रंगों में होते हैं घातक केमिकल्स

भोपाल (RIN)। होली का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। 28 और 29 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी धूमधाम से शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। कोई रंग और गुलाल खरीदने में व्यस्त है तो कोई पिचकारियां। वास्तव में देखा जाए तो होली मस्ती, उल्लास और खुशियों भरा त्योहार है, लेकिन कुछ लोगों के लिए ये त्योहार थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। दरअसल होली पर खेले जाने वाले रंगों में कई तरह के केमिकल्स होते हैं। तमाम लोगों को इन रंगों से एलर्जी हो जाती है। इसकी वजह से या तो ये लोग त्योहार का पूरा लुत्फ नहीं उठा पाते या फिर होली खेलने के बाद स्किन पर इसका खामियाजा भुगतते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं, कुछ ऐसे आइडियाज जो आपको रंगों के साइड इफेक्ट्स से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
1. होली खेलने से पहले अपने चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं क्योंकि आप ज्यादातर होली घर से बाहर निकलकर खेलते हैं। ऐसे में कई बार धूप के साथ रंगों के केमिकल्स तेजी से रिएक्ट करते हैं। ऐसे में सनस्क्रीन आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करेगा।
2. पेट्रोलियम जेली को त्वचा संबन्धी परेशानियों को दूर करने के लिए पुराने समय से कारगर माना गया है। होली खेलने से पहले इसे स्किन ही नहीं बल्कि नाखूनों पर भी अच्छी तरह लगाएं। इससे रंग सीधे तौर पर आपकी स्किन तक नहीं पहुंचेंगे। साथ ही ये रंग को आसानी से उतारने में भी मददगार होगी।
3. नाखूनों को रंगों से बचाने के लिए लड़कियां नेल पेंट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इससे पहले नाखूनों को काट लें वर्ना इनमें रंग भर सकता है।
4. रंगों के प्रभाव से बचने का देसी उपाय है सरसों का तेल या घी। इनमें से कुछ भी चेहरे पर पहले से लगा लें, उसके बाद जमकर होली खेलें। इससे रंगों के साइड इफेक्ट्स से भी बचाव होगा, साथ ही स्किन पर चढ़ा रंग भी आसानी से उतर जाएगा।
5. बालों को रंगों के असर से बचाने के लिए बालों में अच्छी तरह से ऑयलिंग करें। इससे आपके बालों से रंग आसानी से निकल जाएगा। वर्ना ये आपके बालों की जड़ों में पहुंचकर बालों को ड्राई बना सकता है।
6. अपने हाथों और पैरों में पहले से अच्छी तरह मॉइस्चराइजर लगा लें। आप चाहें तो तेल या घी भी लगा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button