छत्तीसगड़

छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कोरबा पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

बलरामपुर.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्वोत्तर के मणिपुर से शुरू हुई। जो अब छत्तीसगढ़ में चल रही है। इसी क्रम में राहुल गांधी की यात्रा कोरबा पहुंच गई है।

    #WATCH | Congress leader Rahul Gandhi resumes Bharat Jodo Nyay Yatra from Korba, Chhattisgarh. pic.twitter.com/rVHrkSMbrj
    — ANI (@ANI) February 12, 2024

जानकारी के लिए बता दें कि 11 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करते ही विवादों का दौर शुरू हो गया है। रेंगालपाली सभा स्थल के आस-पास दीवारों पर लिखे नारों को लेकर समर्थक आपस में भिड़ गए। कई दीवारों पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का भी नाम मिटाकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल का नाम लिख दिया गया। नाम लिखने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोकसभा चुनाव के माहौल आपसी गुटबाजी पार्टी पर भारी पड़ सकती है। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा शुरू होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी। 14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा।

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की ओर से झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज देंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेतागण यात्रा की तैयारियो को स्वंय निगरानी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button