स्वस्थ-जगत

मछली से भरा आहार: इन 7 लोगों के लिए एक स्वस्थ जीवन की कुंजी

मछली खाने से मिलते हैं कई फायदे

मछली एक नॉन वेजिटेरियन सीफूड है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर की कई तरह की कमजोरी दूर करते हैं। कुछ लोगों को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। डॉक्टर और डाइटिशियन का मानना है कि मछली खाने से कई सारी बीमारियों से बचाव होता है। आइए इसके कुछ बेहतरीन फायदे जानते हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस के मरीज

यह हड्डियों की बीमारी है, जिसमें बोन डेंसिटी काफी कम हो जाती है। इसके मरीजों को मछली खाने से लाभ मिलता है और कमजोर हड्डियों में जान भर जाती है। जनवरी 2015 में Pubmed पर एक शोध पब्लिश हुआ था, जिसमें विटामिन डी के लिए मछलियां खाना फायदेमंद देखा गया।

कमजोर याददाश्त वाले

जो लोग मछली खाते हैं उन्हें उम्र के साथ दिमाग की कमजोरी होने का खतरा कम हो जाता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो अल्जाइमर, डिमेंशिया, कमजोर याददाश्त जैसी न्यूरोडिजनेरेटिव बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है।

डिप्रेशन के मरीज

आजकल मेंटल प्रॉब्लम्स तेजी से बढ़ रही हैं और इसमें डिप्रेशन का काफी रोल है। इसकी वजह से खराब मूड, उदासी, एनर्जी की कमी, बेसहारापन और नाउम्मीदगी बढ़ जाती है। मछली में ओमेगा फैटी एसिड होते हैं जो डिप्रेशन से लड़ने का काम करते हैं।

हार्ट अटैक के मरीज

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दिल की बीमारियों की वजह से सबसे ज्यादा जान जाती हैं। वक्त से पहले हो रही मौतों को रोकने में मछली मदद कर सकती है। डाइट में इसे शामिल करने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

स्ट्रोक का खतरा

हार्ट अटैक के बाद स्ट्रोक भी काफी बड़ा खतरा बनकर उभरा है जो जवानी में ही लोगों की मौत का कारण बन रहा है। मछली को ब्रेन हेल्दी फूड माना गया है जो स्ट्रोक का खतरा काफी कम करती है।

कमजोर नजर और पोषण की कमी वाले लोग

मछली खाने से नजर तेज होती है और जिन लोगों में प्रोटीन, आयोडीन, विटामिन डी, ओमेगा 3 आदि न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है वो इस सुपरफूड से फायदा उठा सकते हैं।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button