टेक्नोलॉजी

ध्यान दें, स्मार्टफोन गेमर्स: आपके बैंक अकाउंट में हो सकता है खतरा, सरकार ने जारी की चेतावनी

साइबर क्राइम को रोकने के लिए भारत सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। यही वजह है कि अब सरकार ने गेमर्स को भी चेतावनी दी है। साथ ही सरकार ने अन्य यूजर्स को भी सतर्क रहने के लिए कहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर विंग ऐसे क्राइम को रोकने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी की तरफ से यूजर्स को सुरक्षित रहने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा कुछ सेफ्टी टिप्स भी बताए गए हैं जिन्हें हम आपके साथ शेयर भी करेंगे।

कैसे करते हैं ठगी-

स्कैमर्स लोगों को ठगने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। अब स्कैमर्स की तरफ से गेमिंग का सहारा लिया जा रहा है और इसी के सहारे वह लोगों से पैसों की ठगी करते हैं। दरअसल गेमिंग के दौरान ही वह लिंक भेजते हैं। इस पर आप गलती से क्लिक कर देते हैं और आपका सारा डेटा तो गायब होता ही है, लेकिन साथ ही बैंकिंग डिटेल भी चली जाती हैं जो आपको काफी नुकसान दे सकती हैं। इसलिए आपको काफी सुरक्षित रहने की जरूरत है।

कैसे करें बचाव-

सुरक्षित रहने के लिए हम कुछ टिप्स तो आपको बताएंगे और ये गृह मंत्रालय की तरफ से भी बताई गई हैं। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि आप किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले आपको हर चीज के बारे में बहुत बारीकि से ध्यान देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। दरअसल ये लिंक आपको ऐसे पेज पर ले जाता है जहां आपको Popup दिखाई देते हैं और ये आपका डेटा गायब कर देता है।

पॉइंट्स में समझिये-

गेमिंग करते समय आपको ज्यादा सुरक्षित रहने की जरूरत होती है। यहीं पर लोगों के साथ सबसे ज्यादा ठगी भी की जाती है।

गेम हमेशा ऑफिशियल साइट से ही डाउनलोड करें। इसमें Play Store और App Store शामिल है।

कोई भी ऐप डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। साथ ही उसके फीडबैक भी जरूर पढ़ें।

गेमिंग के दौरान किसी भी यूजर से बात करते समय काफी सुरक्षित रहें और कोई भी पर्सनल डिटेल शेयर न करें।

लोकेशन भी शेयर करने से आपको बचना चाहिए। क्योंकि ये भी पर्सनल जानकारी में आता है और नुकसान पहुंचा सकता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button