देश

अजमेर : सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया

अजमेर.

सुभाष चंद्र बोस की जयंती को भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान अजमेर में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा शहर जिलाअध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा- सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना जीवन लगा दिया, हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। नेताजी, महान क्रांतिकारी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चंद्र बोस मां भारती के वीर सपूत थे।

उन्होंने  मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। हमनें उनके जीवन और साहस को याद करते हुए उनका सम्मान किया। नेताजी भारत के शौर्य और पराक्रम के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने भारत के युवाओं को देश के पराक्रम के साथ जोड़ने का काम किया है। इस मौके पर योगेश शर्मा, विक्रम सिंह, प्रवीण जैन, दीपक भाकर, मनोज डिडवानिया, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, हेमंत सांखला, रचित कच्छावा, अजय नरूका, मुकेश सोनी, गंगाराम सैनी, गजेंद्र शर्मा, दुर्गा प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप कुड़ी, संजय चौहान, विकास माथुर, सुरेंद्र माथुर, तेजपाल साहनी, गजेन्द्र गहलोत समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button