मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कड़ाके के ठंड का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अलर्ट

भोपाल
 मध्य प्रदेश में ठिठुरन का दौर जारी है। अरब सागर से आ रही नमी और उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में अब ठंड में रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। यह तापमान राजगढ़ में दर्ज हुआ। यह प्रदेश में इस सीजन में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। सागर और दतिया में शीत लहर का प्रभाव रहा। रीवा, सीधी, सागर और ग्वालियर में शीतल दिन रहा। सतना, उमरिया, जबलपुर, खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छत्तरपुर), टीकमगढ़, दमोह और दतिया में तीव्र शीतल दिन रहा। अब रात के साथ ही दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। रविवार को भी न्यूनतम पर गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड के तेवर और तीखे हो सकते हैं। दो-तीन दिन तक अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। इस कारण प्रदेश की कई और जिले शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं। कई शहरों में बादल भी छाए हुए हैं। इसके अलावा नर्मदापुरम, शहडोल और जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हुई। वहीं, कोहरे का प्रभाव भी बरकरार है। भोपाल और दतिया में दृश्यता 50 मीटर से भी काम रह गई।

कैसा रहेगा सोमवार का मौसम
सोमवार को भी कई जिलों में कोहरे, बादल और हल्की बारिश के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। मऊगंज, सागर, सिंगरौली, सीधी रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना जिलों में शीतल दिन की चेतावनी जारी की गई है। वहीं सतना, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छत्तरपुर, टीकमगढ़, दतिया और भिंड जिलों में तीव्र शीतल दिन रह सकता है। सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड जिलों में शीत लहर चल रही है और चंबल संभाग के जिलों में, दमोह सागर विदिशा रायसेन सीहोर और भोपाल जिलों में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ग्वालियर और रीवा संभागों के जिलों में, पन्ना छतरपुर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलो में घना कोहरा छाया रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
रविवार को प्रदेश की प्रमुख स्थान का तापमान देखा जाए तो भोपाल में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम 21.4, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 4.1, अधिकतम 20.6, इंदौर में न्यूनतम 9, अधिकतम 21.8, बैतूल में न्यूनतम 10, अधिकतम 24, राजगढ़ में न्यूनतम 4.4, रतलाम में न्यूनतम 8.2, अधिकतम 24.5, रायसेन में न्यूनतम 8.4, अधिकतम 18.4, जबलपुर में न्यूनतम 8, अधिकतम 20.7, रीवा में न्यूनतम 7.5, अधिकतम 18, सतना में न्यूनतम 6 अधिकतम 21.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button