देश

दौसा के कवि कृष्ण कुमार को उत्तरप्रदेश में किया गया सम्मानित

दौसा.

बदायूं हिंदी काव्य मंच, उत्तरप्रदेश द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित काव्य समागम में देश के 75 कवियों को सम्मानित किया गया। जिसमें दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को हिंदी साहित्य की सेवार्थ "हिंदी काव्य सम्मान-2024" से सम्मानित किया। इस दौरान सैनी का सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए 75 कवियों को उनकी साहित्यिक सेवा के फलस्वरूप सम्मानित किया। इससे पहले भी कृष्ण कुमार सैनी ने साहित्य के क्षेत्र में कई जगह सम्मान प्राप्त कर देवनगरी दौसा का नाम रोशन किया है। इस सम्मान समारोह में बरेली के रोहित राकेश, रिठौरा के राजेश शर्मा, लखनऊ के आशुतोष तिवारी, दौसा के दिनेश तूफानी सहित देश भर के कवि मौजूद रहे। दौसा के उभरते हुए कवि कृष्ण कुमार सैनी को सम्मान मिलने पर सभी साहित्यकार बंधुओं और विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिकों ने बधाई भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button