स्वस्थ-जगत

जानें वजन घटाने में पपीते का कैसे हो सकता है सहारा

क्या आप वजन कम करने के लिए सभी प्रकार के शेक और सप्लीमेंट ट्राई कर चुके हैं। इस तरह के फैंसी फैट बर्नर शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक होते हैं। क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि आपको इन सभी फैंसी उत्पादों की आवश्यकता नहीं है।

अगर हम आपको बताएं कि एक ऐसा उत्पाद है, जो प्राकृतिक है और इन सभी फैंसी उत्पादों की तुलना में काफी सस्ता है और प्रभावकारी है। यहां हम आपको बता रहे हैं एक नेचुरल फैट बर्नर के बारे में जो बाजार में सबसे सस्ते में मिलता है और इसके कई चमत्कारी फायदे हैं। हम बात कर रहे हैं, पपीता की, जोकि एक सब्जी और फल दोनों ही है।
 
फिटलो की वेट मैनेजमेंट एक्सपर्ट मनप्रीत सिद्धू के अनुसार यह फैट बर्न करने के साथ विटामिन सी की कमी को भी दूर करता है। इसमें संतरे से कहीं अधिक विटामिन सी है।विटामिन सी एक प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूती देने में मदद करता है और विभिन्न रोगों से बचाव में मदद करता है।

पपीता एक अच्छा फैट बर्नर है

पपीता विभिन्न देशों में उपलब्ध सबसे आसान और सस्ते फलों में से एक है। यह आजकल ज्यादातर साल भर उपलब्ध रहता है। पपीता एक नेचुरल फैट बर्नर है। पपीते में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम पाई जाती है। इस कारण चर्बी घटाने और वजन कम करने में पपीता सबसे अच्छा माना जाता है। यह पाचन में भी आसान है और ब्लोटिंग की समस्या को भी कम करता है।

कैलोरी कम होती है

इसमें कैलोरी कम होती है, यह आपकी पसंदीदा कुकीज़ से कहीं बेहतर स्नैक ऑप्शन है। पपीता कम कैलोरी और उच्च पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे आप अधिक मात्रा में आहार लेकर भी कम कैलोरी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ जानिए 100 ग्राम पपीते में क्या होता है-

कैलोरी: 59
कार्बोहाइड्रेट: 15 ग्राम
फाइबर: 3 ग्राम
विटामिन सी: आरडीआई का 157%
विटामिन ए: आरडीआई का 33%
फोलेट (विटामिन बी9): आरडीआई का 14%
पोटेशियम: आरडीआई का 11%

हाई फाइबर होता है

पपीते में फाइबर मात्रा की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। फाइबर आपके क्रेविंग की भावना को लंबे समय तक कंट्रोल में रखता है। हाई फाइबर फूड आपके पेट के लिए भी अच्छा होता है और ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करता है।

विटामिन सी

यह विटामिन सी का अद्भुत स्रोत है और इसमें संतरे की तुलना में विटामिन सी की मात्रा लगभग दोगुनी होती है। विटामिन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जो वजन कम करने में सहायक हो सकता है।यह विटामिन का भी ए का बहुत अच्छा स्रोत है।

पोटैशियम भी मिलता है

यह पोटेशियम का अच्छा स्रोत है, जो नाट्रियम के साथ संतुलित रूप से काम करके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। यह फ्लूइड बैलेंस भी करता है और आपके शरीर में रक्तचाप को कम करता है।

बीटा-कैरोटीन

पपीता में बीटा-कैरोटीन होता है, जो वजन कंट्रोल में मदद कर सकता है और इम्यून सिस्टम को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button