छत्तीसगड़

‘मिशन लोकसभा’ पर जुटी BJP, Namo App से युवाओं को साधने की कोशिश

रायपुर
 भाजपा लोकसभा चुनाव साधने नमो एप की मदद से प्रदेश में विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत अभियान में भारत एंबेसडर बनाएगी। सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को 100 दिनों तक लगातार एप के माध्यम से विकसित भारत की जानकारी देनी होगी।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना होगा, इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और उन्हें एंबेसडर बनाने का दिया गया लक्ष्य पूरा करना होगा। 100 दिनों के चैलेंज में सांसद को 30 हजार, विधायक को 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को पांच हजार तथा मंडल पदाधिकारियों को एक-एक हजार एंबेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

इसकी निगरानी सीधे केंद्रीय कार्यालय से की जाएगी। नमो एप विकसित भारत एंबेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरूवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नमो एप के उपयोग और विकसित भारत एंबेसडर के 100 दिवसीय चैलेंज को लेकर जिला संयोजकों और सह संयोजकों को प्रशिक्षण दिया गया।

इंटरनेट मीडिया पर करना होगा प्रचारित राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को नमो एप्लिकेशन के माध्यम से विकसित भारत के एंबेसडर बनने और विकास के संदेश को बढ़ाने का आह्वान किया है। इसके लिए बकायदा 100 दिवसीय चैलेंज भी दिया गया। 100 दिनों तक लगातार नमो ऐप के माध्यम से मिलने वाली विकसित भारत की जानकारी को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियो से इस अभियान को गंभीरतापूर्वक पूरा करने का आह्वान किया।

जीतनी है 11 लोकसभा सीटें

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव साय ने कहा की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी प्रदेश की 11 सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को देनी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर पूरे देश को भरोसा है। इस भरोसे को आगे बढ़ाने के लिए नमो एप विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज को पूरा करना है। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्ग को जोड़ना है।

नमो एप से सीधे देश के लोगों को केंद्र सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण की जानकारी मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री के विकास के एजेंडे को मजबूती मिलेगी। राम मंदिर दर्शन अभियान के प्रदेश संयोजक धरमलाल कौशिक ने कहा कि कैबिनेट में सरकार ने श्री रामलला मंदिर दर्शन योजना को मंजूरी दे दी है। हर वर्ष 20 हजार से अधिक लोगों को दर्शन कराया जाएगा।

राम मंदिर दर्शन योजना पर भी बनी रणनीति

राम मंदिर दर्शन के लिए प्रदेश से भेजे जाने वाले तीर्थ यात्रियों की समुचित व्यवस्था के लिए रणनीति बनाई गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में नमो एप के राष्ट्रीय संयोजक कुलजीत चहल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, राम मंदिर दर्शन प्रदेश संयोजक धरम लाल कौशिक, प्रदेश संयोजक नमो एप अमित साहू, आइटीआइ सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, मितुल कोठरी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button