खेल-जगत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं

मुंबई

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों में एक भी भारतीय शामिल नहीं है। विराट कोहली इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं और वे भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

1. उस्मान ख्वाजा

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्माना ख्वाजा WTC 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 8 मैचों में 716 रन बनाए हैं।

2. मिचेल मार्श

मिचेल मार्श इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने WTC के 6 मैचों में 594 रन बनाए हैं।

3. डेविड वॉर्नर

टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके डेविड वॉर्नर का भी इस लिस्ट में नाम है और वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस नए चक्र में 8 मैचों में 584 रन बनाकर तीसरे पायदान पर हैं।

4. स्टीव स्मिथ

भले ही स्टीव स्मिथ फॉर्म में नजर नहीं आ रहे, लेकिन वे WTC 2025 के चक्र में अब तक 8 मैचों में 567 रन बनाने में सफल हुए हैं। वे लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

5. मार्नस लाबुशेन

मार्नस लाबुशेन ने 8 मैचों में 535 रन बनाए हैं और वे इस सीजन के टॉप रन गेटर्स की लिस्ट में पांचवें पायदान पर विराजमान हैं।

6. जैक क्राउले

Top 5 पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का कब्जा है, लेकिन छठे पायदान पर इंग्लैंड के जैक क्राउले हैं। उन्होंने 5 मैचों में 480 रन बनाए हैं।

7. ट्रेविस हेड

टॉप 10 में छठे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रेविस हेड हैं। उन्होंने 8 मैचों में 443 रन बनाए हैं और वे इस लिस्ट में इस समय सातवें पायदान पर हैं।

8. जो रूट

WTC के नए चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में जो रूट आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए एशेज सीरीज के पांच मैचों में 412 रन बनाए थे।

9. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान स्टोक्स ने 5 मैचों में 412 रन बनाए हैं।

10. सऊद शकील

सऊद शकील इस लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं। उन्होंने 5 मैचों में 387 रन बनाए हैं। वे इस टॉप 10 में एकमात्र एशियाई बल्लेबाज हैं। उनके बाद विराट कोहली 11वें नंबर पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button