मध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पहेड़ा शामिल हुए

विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है : उप मुख्यमंत्री देवड़ा

उप मुख्यमंत्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम पहेड़ा शामिल हुए

भोपाल

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र ग्राम पहेड़ा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान दोनों गांव में आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए गए। शिविर का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ किया। उसके पश्चात शिविर में स्कूल के नन्ही-नहीं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से किया जा रहा है। इस यात्रा से पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, ऐसे व्यक्ति लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर रहे हैं और उनके आवेदनों का तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। हर कमजोर व्यक्ति का ध्यान सरकार रखती है। उसकी हर संभव सरकार मदद कर रही है। प्रधानमंत्री ने पूरे देश का विचार किया है, हर परिवार को शुद्ध पानी मिले, जिससे बीमारियों का प्रकोप कम होता है, इसके लिए जल जीवन मिशन बनाया गया। हर गांव में विकास हो रहा है। घर-घर में नल से पानी मिलेगा। बीमार होने पर इलाज के लिए अस्पताल बनाए गए। आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। जिससे बीमार व्यक्ति कहीं पर भी अपना फ्री में इलाज करवा सकता है। हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उप मुख्यमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने के लिए शपथ दिलाई गई।

22 जनवरी को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री

भोपाल

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 22 जनवरी को प्रदेश में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत व्यापक होगा और जन-सामान्य उक्त कार्यक्रम के साक्षी होना चाहेंगे। अत: इस दिन विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि विद्युत व्यवधान होने से जन-सामान्य को कार्यक्रम देखने में असुविधा हो सकती है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button