देश

करणपुर विधानसभा उपचुनाव में मंत्री सुरेंद्र सिंह को मिली हार

जयपुर.

करणपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने मंत्री सुरेंद्र सिंह को हरा दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने ये सीट 12570 वोटों से जीती है। जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को बधाई दी है। नौवें राउंड की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह कुन्नर 4802 वोटों से आगे चल रहे हैं।

श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है। केवल शपथ लेकर इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री बन सकते हैं टीटी, ऐसा होगा तो ये आजाद भारत का पहला और दुर्लभ मामला होगा।

कुल 18 राउंड में मतगणना होगी पूरी
चुनाव जीतने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में मंत्री बनाने से ये सीट चर्चा में बनी हुई है। परिणाम से तय होगा कि टीटी मंत्री पद पर बरकरार रहेंगे या नहीं। इस चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। 18 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना के दौरान कांग्रेस के नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स पर जानकारी दी, उन्होंने लिखा की अबतक 14 राउंड पूरे हो चुके हैं। कांग्रेस 8500 वोट से आगे है। भाजपा ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ाके अपने प्रत्याशी को मंत्री बनाया, चुनाव आयोग भी शांत रहा, लेकिन जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। करणपुर में कुल 18 में से 6 राउंड्स की गिनती हो चुकी है, छठे राउंड की गिनती खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने लगभग ढाई हजार वोट की बढ़त बना ली है। उन्हें अब तक 32 हजार 85 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार व भजनलाल सरकार में मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह को 29 हजार 643 वोट मिले हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button