<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
मध्यप्रदेश

विश्व मच्छर दिवस पर सीएमएचओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

ग्वालियर

कलेक्टर ग्वालियर  रुचिका चौहान  के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉ. एम.एस.सागर ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ  20 अगस्त 2026 को विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर  जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दोनेरिया,  जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कौरव, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विजय पाठक,जिला मीडिया अधिकारी  आई.पी. निवारिया, जिला मलेरिया सलाहकार  राजेश वर्मा, एंबेड समन्वयक  विजय मिश्रा, सहित समस्त मलेरिया निरीक्षक एवं  मलेरिया कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.विनोद दोनेरिया ने बताया कि साफ और रुके पानी में पनपने वाले एनाफिलीज प्रकार के मच्छर से मलेरिया बीमारी, तथा एडीज मच्छर से डेंगू , चिकुनगुनिया बीमारी का संक्रमण होता है। इसी प्रकार गंदे पानी में पनपने वाले के प्रकार के मच्छर से हाथीपांव की बीमारी फैलती है। उन्होंने आमजन से अपील  है कि वे अपने घर और आसपास पानी इकट्ठा न होने दे, नियमित रूप से पानी की टंकी, गमले, कूलर, टायर, एवं अन्य कबाड़ इत्यादि में जमा पानी खाली कर उनमें पनप रहे मच्छर के लार्वा नष्ट करे एवं घर में मच्छरदानी का उपयोग करें अथवा मच्छर रोधी क्रीम, रेपेलेंट इत्यादि का उपयोग कर मच्छरों से बचाव करें।

कोई भी बुखार होने पर तत्काल मलेरिया जांच करवाएं। जांच की सुविधा ग्राम स्तर तक आशा कार्यकर्ता एवं समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button