<?php /** * The template for displaying the header * */ defined( 'ABSPATH' ) || exit; // Exit if accessed directly ?><!DOCTYPE html> <html <?php language_attributes(); ?>> <head> <meta charset="<?php bloginfo( 'charset' ); ?>" /> <link rel="profile" href="http://gmpg.org/xfn/11" /> <?php wp_head(); ?> </head> <body id="tie-body" <?php body_class(); ?>> <?php wp_body_open(); ?> <div class="background-overlay"> <div id="tie-container" class="site tie-container"> <?php do_action( 'TieLabs/before_wrapper' ); ?> <div id="tie-wrapper"> <?php TIELABS_HELPER::get_template_part( 'templates/header/load' ); do_action( 'TieLabs/before_main_content' );
देश

सीएम भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी, नई ब्लू लाइन बसें रवाना

जयपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से रोडवेज की 144 नई बसों को पूजन के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बस चालकों के साथ संवाद करते हुए ग्रुप फोटो भी खिंचवाई। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार सभी संकल्पों एवं वादों को पूरा करते हुए जनकल्याण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लगातार सार्वजनिक परिवहन सेवा का विस्तार किया जा रहा है, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुलभ और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध हो सके। हमारी सरकार की प्राथमिकता प्रदेश के हर कोने में परिवहन सुविधा पहुंचाना है। आज रवाना की गई 144 नई बसों के संचालन से प्रदेश के लाखों यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रबंधन और पारदर्शी कार्यप्रणाली के कारण राजस्थान रोडवेज घाटे से निकलकर लाभ की स्थिति में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने वित्तीय अनुशासन स्थापित कर रोडवेज कर्मचारियों को समय पर वेतन देना सुनिश्चित किया है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें
राजस्थान पथ परिवहन निगम लिमिटेड की नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें बेहतर तकनीक, सुरक्षा मानकों और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे, लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन, उद्घोषणा प्रणाली, आपातकालीन सचेतक प्रणाली तथा रिवर्स सेंसर की व्यवस्था की गई है। वहीं, यात्रा के दौरान आवश्यक एवं आपातकालीन सूचनाओं के प्रसारण, यात्रियों के मनोरंजन तथा निगम की गैर-संचालन आय में वृद्धि के उद्देश्य से वैशाली नगर आगार को आवंटित 5 नई बसों में एलईडी टीवी लगाए गए हैं। आगामी चरणों में अन्य आगारों की बसों में भी एलईडी स्थापित की जाएंगी। बसों में आगे एवं पीछे एलईडी डेस्टिनेशन बोर्ड लगाए गए हैं तथा प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग की सुविधा है।

सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता का संदेश देते हुए सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को हेलमेट भी वितरित किए। उन्होंने प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यात्रा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button